सावन मिलन समारोह" में झलका पारंपरिक उत्साह और महिला सशक्तिकरण का संदेश

सावन मिलन समारोह" में झलका पारंपरिक उत्साह और महिला सशक्तिकरण का संदेश

'आगमन भूमिहार महिला समाज' द्वारा सावन के पावन अवसर पर पारंपरिक उल्लास के साथ "सावन मिलन समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समा बाँध दिया।

समारोह की मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति राय ने महिला सशक्तिकरण पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

संस्था की संस्थापिका अनामिका शर्मा सहित दिव्या कुमारी, डॉ. चेतना मणि सिंह, अपराजिता शर्मा, अर्चना रंजन, रूपम, अलका, रूपाली, अंजनि सिंह व कल्पना सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और उसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

करीब 100 से अधिक महिलाओं ने समारोह में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी परंपरागत परिधानों में सज-धज कर आईं, जिससे कार्यक्रम में रंगारंग उत्सव का माहौल बना।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "सावन क्विज प्रतियोगिता" रही, जिसमें भाग लेने वालों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस वर्ष की "सावन क्वीन" का खिताब नमिता रंजन को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त "सजी-धजी बहू" और "सलोनी बहू" प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ, खेल, पुरस्कार वितरण और मनोरंजन से भरपूर क्षणों ने सभी उपस्थित महिलाओं को आनंदित कर दिया। यह शाम महिलाओं के लिए मस्ती, मेल-जोल और आत्म-प्रेरणा से भरपूर रही।

0 Response to "सावन मिलन समारोह" में झलका पारंपरिक उत्साह और महिला सशक्तिकरण का संदेश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article