सदाकत आश्रम पर हमला विपक्ष को मिल रहे अपार जन समर्थन से बौखलाहट का परिणाम!
*हमले ने भाजपा के फासिस्ट चेहरे को पुनः उजागर किया!*
पटना, 29/08/2025: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना जिला परिषद ने राज्य के ऐतिहासिक सदाकत आश्रम, जो न केवल कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय है बल्कि महात्मा गांधी के आश्रम के तौर पर भी जाना जाता है, पर भाजपा द्वारा हमले की घोर निंदा किया और इस कार्रवाई को भाजपा की फासिस्ट कार्रवाई बताया।
भाकपा पटना जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने सदाकत आश्रम पर भाजपा द्वारा किए हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह वोट अधिकार यात्रा में आम नागरिकों द्वारा मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपा के बौखलाहट का परिणाम है साथ ही उनके फासिस्ट व अलोकतांत्रिक व्यवहार को प्रदर्शित करता है। जिला सचिव ने स्पष्ट कहा कि इस घटना ने पुनः भाजपा के दंगाई और आतंकी चरित्र को उजागर किया है। जिसे यह भी ज्ञात नहीं है कि जिस भवन पर हमला कर रहे हैं, वह उस व्यक्ति के नाम से जाना जाता है जिसके आगे देश के प्रधानमंत्री बार-बार जा षष्टांग प्रणाम करते हैं।
0 Response to "सदाकत आश्रम पर हमला विपक्ष को मिल रहे अपार जन समर्थन से बौखलाहट का परिणाम!"
एक टिप्पणी भेजें