कांग्रेस कार्यालय पर हमला - कायरतापूर्ण कृत्य:_ राजद
पटना 29 अगस्त 2025 ; सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की तीखी भर्त्सना करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को लेकर जिस किसी ने भी अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल किया है निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए । राजद हमेशा से राजनीति में भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखने का हिमायती रहा है। पर आज बिहार सरकार के मंत्रियों के नेतृत्व में जिस प्रकार एक राजनीतिक दल के कार्यालय पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, तोड़-फोड़ किया गया और कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया , उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए 'वोटर अधिकार यात्रा' की ऐतिहासिक सफलता और लोगों का मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बौखला गई है और अब उसके मंत्री भी खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। और इस यात्रा को बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं। प्रधानमंत्री जी को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले की गिरफ्तारी के बाद जो बातें सामने आई है उससे यह साबित भी हो गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति मो रिजवी भाजपा का कार्यकर्ता है। बिहार की जनता ऐसे कुकृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसकी भारी किमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी।
0 Response to "कांग्रेस कार्यालय पर हमला - कायरतापूर्ण कृत्य:_ राजद "
एक टिप्पणी भेजें