राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने निशिकांत राय
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 22 जुलाई, 2025 ::
पत्रकारिता जगत के लिए यह एक गर्व का क्षण है जब बिहार के मुंगेर जिले के तेजतर्रार और निडर पत्रकार निशिकांत राय को “राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (पंजीकृत)” का *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष* नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उन तमाम पत्रकारों के लिए प्रेरणा है जो निडरता और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उनके व्यापक अनुभव और पत्रकार हितों के लिए उनकी सतत प्रतिबद्धता को देखते हुए दी गई है।
वर्तमान में निशिकांत राय "झारखंड दर्शन" के कार्यकारिणी संपादक के रूप में कार्यरत हैं। वे पत्रकारिता में वर्षों से सक्रिय हैं और उनकी पहचान एक ऐसे निर्भीक पत्रकार के रूप में बनी है जो जनहित और पत्रकार हितों के लिए कभी भी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाकर पत्रकारिता को समाज के लिए एक प्रभावशाली मंच बनाया है।
निशिकांत राय हमेशा से उन पत्रकारों के लिए संघर्षरत रहे हैं जो जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं और आए दिन जोखिमों से जूझते हैं। चाहे बात प्रेस की स्वतंत्रता की हो या पत्रकारों की सुरक्षा की, उन्होंने हर मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखी है। यही कारण है कि उन्हें यह राष्ट्रीय दायित्व सौंपते हुए परिषद ने उनके नेतृत्व पर "पूर्ण विश्वास" जताया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया है कि, "हमें पूर्ण विश्वास है कि निशिकांत राय संगठन की गरिमा, उद्देश्य और सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए पत्रकारों के हित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।"
निशिकांत राय की नियुक्ति से संगठन को न केवल एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा, बल्कि पत्रकार सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने में भी मदद मिलेगी। उनके अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ से विशेष रूप से बिहार, झारखंड, बंगाल और असम जैसे राज्यों में संगठन को नया विस्तार और गति मिलेगा।
निशिकांत राय की यह उपलब्धि पत्रकारिता जगत के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि मेहनत, प्रतिबद्धता और निडरता का सम्मान होता है। पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर उनकी लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।
———————-
0 Response to "राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने निशिकांत राय"
एक टिप्पणी भेजें