कैसे करें किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती, यह उनको समझाना है।
डॉ० आशुतोष उपाध्याय
प्रमुख, भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना – 800014
(1)
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
बढ़ती जनसंख्या के पोषण हेतु, गुणवत्तायुक्त उत्पाद उपजाना है।
भूमि व जल हैं सीमित संसाधन, हमें कुशल प्रबंधन अपनाना है।
सीमित संसाधनों का सक्षम उपयोग कर, उत्पादन को बढ़ाना है।
जो लाभकारी सरकारी योजनायें हैं, उनको किसानों को बताना है।
अन्नदाताओं को जागरूक बना, लाभ सीधा उनतक पहुंचाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(2)
कैसे करें किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती, यह उनको समझाना है।
सूचना, तकनीकी, प्रबंधन एकीकरण को, अब यह भार उठाना है।
अन्नदाता बनें सशक्त, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, धन खाते में जाना है।
चार महीने बाद रु. 2000/-, साल में कुल रु. 6000/- आना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(3)
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, सीमांत किसानों को है हितकारी।
18 से 40 वर्ष के किसान, जो करते 2 हेक्टेयर भूमि पर काश्तकारी।
60 वर्ष के हो जाने पर, पाते प्रति माह 3000/- पेंशन कल्याणकारी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी, अन्नदाताओं की मिटाती लाचारी।
बुबाई से कटाई तक प्राकृतिक आपदा में, दावे का लाभ दिलवाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(4)
लघु एवं सीमांत किसानों की भी, होती हैं सीमित आवश्यकतायें।
किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से, पूरी होती हैं उनकी सभी अपेक्षायें।
किसान उपभोक्ता संघ निर्माण से, पूर्ण होंगी उत्थान कीआकांक्षायें।
क्रेता विक्रेता के बीच दूरी कम होने की, भविष्य में बढ़ेंगी संभावनायें।
प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन कर, किसानों को अच्छा भाव दिलवाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(5)
आत्म निर्भर भारत अभियान द्वारा, सरकार करना चाहती कायाकल्प।
आधारभूत संरचनाओं का निर्माण, निश्चित ही एक क्रांतिकारी विकल्प।
मधुमक्खी पालनमधु क्रांति लाने का, है एक सरकारी अद्भुत प्रकल्प।
हो किसान की तरक्की व विकास, है एन बी एच एम का यह संकल्प।
लाभकारी ज्ञान एवं तकनीकों को, हमें अन्नदाताओं तक पहुंचाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(6)
भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति को, बढ़ाना चाहती है भारत सरकार।
ताकि मिट्टी की सेहत सुधरे, और मिले अच्छा उत्पादन लगातार।
न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण, सरकारी नीति का मजबूत आधार।
उत्पादन लागत का कम से कम 50%, किसानों का करता बेड़ा पार।
सही नीति व नियत से होते सब निर्णय, यह किसानों को बताना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(7)
भारत सरकार की पहल पर, साल 2023 बना अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष।
मोटे अनाज हो गये पोषक अनाज, विश्व ने स्वीकारा हमारा चरमोत्कर्ष।
ड्रोन तकनीक द्वारा दवा छिड़काव कर, आधुनिकता को लाया भारतवर्ष।
घटा किसानों का दवा छिड़कने में खर्चा, व उन्होंने स्वीकार इसको सहर्ष।
बिना बिसराये पुरातन ज्ञान एवं परंपराओं को, हमें आधुनिकता लाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(8)
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना भी है, केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित।
राज्य सरकारों ने विकास कार्यों को, योजना में किया है समाहित।
नवीन स्टार्टअप्स करने वाले युवावर्ग को, यह करती है प्रोत्साहित।
विकास हेतु करोड़ों रुपयों की योजनायें, सरकारों ने की अनुमोदित।
बहुत खूबियाँ हैं इस योजना में, यह जन जन तक पहुंचाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान,यह अभियान चलाना है।
(9)
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का, उत्पादन वृद्धि में अप्रतिम योगदान।
यह बतातापोषक तत्वों की स्थिति, व उत्तम स्वास्थ्य हेतु समाधान।
मृदा नमूनों का परीक्षण करके, उर्वरता मानचित्र बनाना होगा आसान।
किसानों को सही सलाह मिलेगी, एवं नहीं उठाना पड़ेगा उन्हें नुकसान।
अपनी धरा की बढ़ानी है उर्वरा शक्ति, किसानों को जागरूक बनाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(10)
वर्षा आधारित क्षेत्र के विकास हेतु, भारत सरकार ने बनायी है योजना।
समेकित कृषि पद्धति अपनाकर, वह आय बढ़ाना चाहती है कई गुना।
प्रति बूँद से ज्यादा फसल मिले, ड्रिप व स्प्रिंकलर से पड़े सिंचाई करना।
न केवल होती जल की बचत, देखा है गुणवत्तायुक्त उत्पादन का बढ़ना।
सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का, हर किसान को लाभ पहुंचाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान, यह अभियान चलाना है।
(11)
कृषि यांत्रिकरण, फसल अवशेष प्रबंधन, एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन।
कृषि वानिकी, बीज निर्माण वितरण, व समेकित बागवानी विकास मिशन।
ई नाम प्लेटफॉर्म पर समेकित कृषि बाजार योजना, व राष्ट्रीय बांस मिशन।
राष्ट्रीय खाद्य तेलपाम आयल मिशन, एवं राष्ट्रीय औषधीय पादप मिशन।
डिजिटल ऐग्रिकल्चर का सदुपयोग कर, हर किसान को जानकार बनाना है।
हो विकसित कृषि और समृद्ध किसान,यह अभियान चलाना है।
________________________
0 Response to "कैसे करें किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती, यह उनको समझाना है।"
एक टिप्पणी भेजें