बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया पदभार ग्रहण, बाल श्रम उन्मूलन को बताया प्राथमिकता

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया पदभार ग्रहण, बाल श्रम उन्मूलन को बताया प्राथमिकता

पटना: 10 जून 2025: श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार और उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह ने आज नियोजन भवन, पटना में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में श्रमायुक्त, बिहार, श्री राजेश भारती ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। उनके साथ सदस्य श्री सुशील कुमार और श्री शौकत अली ने भी अपना योगदान दिया। समारोह में विभागीय वरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष, अशोक कुमार ने बाल श्रम को "एक सामाजिक कलंक" बताते हुए कहा कि, "बिहार को बाल श्रम से मुक्त कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।" उन्होंने बताया कि राज्यभर में धावा दल सक्रिय रहेंगे जो बाल श्रमिकों की पहचान कर उन्हें मुक्त कराएंगे। साथ ही बाल श्रम कल्याण समिति के माध्यम से उनका पुनर्वास, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि बाल श्रमिकों को राज्य से बाहर ले जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी और जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को सजग किया जाएगा ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। इसके अलावा विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।
उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में बाल श्रम उन्मूलन हेतु चल रही योजनाओं और परियोजनाओं का समन्वय कर उसे ज़मीनी स्तर पर लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार से बाल श्रमिकों का पलायन कम होगा और राज्य के भीतर ही बच्चों को सुरक्षित एवं गरिमामय जीवन मिल सकेगा। माननीय मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, संतोष कुमार सिंह ने नव नियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सरकार बाल श्रम के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी स्तर पर कार्यवाई की जा रही है साथ ही जो बाल श्रम से मुक्त बिहार बनाने के लिए आवश्यक होगा उसे मिलकर और आमजनों की सहभागिता के साथ पूरा किया जायेगा।"

0 Response to "बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया पदभार ग्रहण, बाल श्रम उन्मूलन को बताया प्राथमिकता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article