आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े ने पदाधिकारियों को डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद एवं नगर संवाद के सफल क्रियान्वयन हेतु निदेश दिया है।
पटना, सोमवार, दिनांक 05.05.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े ने पदाधिकारियों को डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद एवं नगर संवाद के सफल क्रियान्वयन हेतु निदेश दिया है। वे आज आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद एवं नगर संवाद विषय पर प्रमंडल-स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इसमें प्रमंडल अन्तर्गत छः जिलों-पटना, नालन्दा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर के जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त वीडियो-कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने अधिकारियों को डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद एवं नगर संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित करने का निदेश दिया।
आयुक्त ने निदेश दिया कि बिहार महादलित विकास मिशन के निदेशानुसार प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को डॉ. अम्बेडर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में सरकार द्वारा संचालित प्रमुख 22 योजनाओं के आच्छादन हेतु विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत जिलों में सुविधाएँ संबंधी आवेदनों की ऑनलाईन प्रप्ति तथा ट्रैकिंग हेतु विकास रजिस्टर 2.0 में विशेष प्रावधान किया गया है, जिसका प्रशिक्षण संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं विकास मित्रों को दिया जाए।
आयुक्त ने कहा कि महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विकास, सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नति के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना है। उन्होंने नियमित रूप से महिला संवाद आयोजित किए जाने का निदेश दिया। इसके अंतर्गत महिला ग्राम संगठनों एवं जीविका दीदियों को भी जागरूकता रथ के माध्यम से वीडियों प्रसारण कर सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
0 Response to "आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े ने पदाधिकारियों को डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद एवं नगर संवाद के सफल क्रियान्वयन हेतु निदेश दिया है।"
एक टिप्पणी भेजें