मुकेश महान बने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

मुकेश महान बने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 12 मई, पटना 2025 ::

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (GKC) द्वारा जारी किए गए मनोनयन पत्र के अनुसार, मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुकेश महान को 29 अप्रैल 2025 से संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। मनोनयन पत्र के अनुसार, यह निर्णय ब्रह्मा पुत्र एवं वैश्विक न्यायाधीश श्री चित्रगुप्त जी महाराज की प्रेरणा से लिया गया। यह केवल एक नामांकन नहीं, बल्कि चित्रांश समाज के लिए एक दिशा और संकल्प है।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने, न केवल मुकेश महान को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, बल्कि उनसे यह अपेक्षा भी की है कि वे चित्रांश परिवार की सांस्कृतिक गरिमा, सामाजिक सम्मान तथा सद्भावना के उत्थान में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। यह भूमिका केवल मंचों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि समाज की जड़ों को मजबूत करने की भावना से जुड़ी है।

गौरतलब है कि ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (GKC) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठन है। यह संगठन कायस्थ समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास के लिए संकल्पित है। संगठन का उद्देश्य चित्रगुप्त वंशजों को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता को संजोना है।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (GKC)  ने अपनी विचारधारा को सात स्तंभों में समाहित किया है जिन्हें "मनाधार" कहा गया है। वह है CHITRANSH सेवा- समाज सेवा को प्राथमिकता, CHITRANSH सहयोग- त्रिस्तरीय सहयोग प्रणाली, CHITRANSH संप्रेषण- संवाद एवं संप्रेषण की पारदर्शिता, JAI CHITRANSA सरलता- कार्य प्रणाली में सहजता, JAI CHITRANSA समन्वय- सभी विचारधाराओं में समन्वय AI CHITRANS- तकनीकी प्रगति से समाज का सशक्तिकरण, LAI CHITRANSA संवेदनशीलता- सामाजिक मुद्दों पर संवेदनशील दृष्टिकोण।

 श्री मुकेश महान एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ साथ सोशल मीडिया एक्सपोज नाऊ डॉट कॉम के संपादक और संचालक भी हैं। मुकेश महान 1986 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं और पटना से दिल्ली तक के कई प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रह चुके हैं।  मुकेश महान जीकेसी में इसके पहले बिहार प्रदेश मीडिया सेल के महासचिव थे, बाद में इसके साथ साथ बिहार प्रदेश प्रवक्ता भी रहे हैं। जीकेसी ने इनकी कार्यकुशलता और संस्था के प्रति समर्पण को देखते हुए इन्हें स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया। 

श्री महान जीकेसी की स्थापना के समय से ही चित्रांश समाज से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते आए हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, वक्तत्व कला और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिलाया है।

GKC के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि, "हमें पूर्ण विश्वास है कि मुकेश महान अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं साहस के साथ निर्वहन करेंगे और चित्रांश समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।" 

यह मनोनयन केवल एक औपचारिकता ही नहीं है, बल्कि एक प्रेरणा है- समाज के युवाओं, बुद्धिजीवियों और सेवाभावी लोगों के लिए।
                     ------------

0 Response to "मुकेश महान बने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article