पर्यावरण संरक्षण फोरम" के पटना जिला समिति अध्यक्ष बनी मंजू देवी

पर्यावरण संरक्षण फोरम" के पटना जिला समिति अध्यक्ष बनी मंजू देवी

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 22 मई ::

पर्यावरण संरक्षण फोरम के पटना जिला समिति अध्यक्ष मंजू देवी को बनाया गया। उक्त जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी शिवम् जी सहाय ने दी।

उन्होंने बताया कि -"पर्यावरण संरक्षण फोरम" की संस्थापिका-सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पणा बाला ने संस्था के कार्यालय में मंजू देवी को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर कर स्वागत की और उन्हें पटना जिला समिति अध्यक्ष मनोनयन पत्र दी।
श्री सहाय ने बताया कि अर्पणा वाला जो "राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान" की संस्थापिका-सह-सचिव भी है, ने उक्त अवसर पर बताया कि "पर्यावरण संरक्षण फोरम" के पटना जिला समिति अध्यक्ष मनोनीत होने वाले मंजू देवी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं "पर्यावरण संरक्षण फोरम" के नियमावली के अनुरूप अपने दायित्व का पूरी क्षमता से निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगी।

श्री सहाय ने बताया कि उक्त अवसर पर 
पर्यावरण संरक्षण फोरम बिहार प्रदेश समिति अध्यक्ष सुशीला पांडे, "चंडी वाहिनी" की पटना जिला अध्यक्ष ललिता देवी सहित अन्य सदस्यगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
                    -----------

0 Response to "पर्यावरण संरक्षण फोरम" के पटना जिला समिति अध्यक्ष बनी मंजू देवी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article