जहां राजद बिहार में घोटाले करते रही वही नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के विकास की नई इबादत लिखने का काम किया है :- अरविन्द सिंह

जहां राजद बिहार में घोटाले करते रही वही नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के विकास की नई इबादत लिखने का काम किया है :- अरविन्द सिंह


पटना, 1 अप्रैल :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि जहां राजद और लालू यादव परिवार बिहार में घोटाले पे घोटाले करते रही वही देश के यशस्वी मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के विकास की नई इबादत लिखने का काम किया है। आरजेडी के राज में जहां सिर्फ रंगदारी, अपहरण, दबंगई, फिरौती, भष्ट्राचार, घोटाले और नरसंहार थे वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी ने घर-घर, शौचालय, पानी, दवाएं, राशन देकर बिहार के गरीबों के कल्याण के काम किए हैं।

मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कई सारे विकास के काम किए है, जो कांग्रेस, राजद अपने शासन काल में बिहार के लिए नहीं कर पाई। मोदी सरकार के 2024-25 के बजट में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा एक्सप्रेसवे और बक्सर में गंगा नदी पर पुल निर्माण जैसी 26 हजार करोड़ की परियोजनाएं दी गई। 21 हजार करोड़ से पीरपैंती बिजली घर और 11 हजार 500 करोड़ से कोसी-मेची लिंकम सिंचाई परियोजना की सौगात दी गई।

श्री अरविन्द ने कहा कि बिहार के चौतरफा विकास के लिए मोदी सरकार संकल्पबद्ध हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कोसी-मेची इंट्रा स्टेट लिंक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इससे जहां एक बड़े क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, वहीं किसान भाई-बहनों की आय भी बढ़ेगी। साथ ही बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए 4-लेन ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर को मंजूरी मिलना बिहार के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और यातायात की भीड़भाड़ भी कम होगी। एनडीए सरकार बिहार और बिहार वासियों के विकास के लिए संकल्पित है।

दूसरी ओर राजद और लालू परिवार भ्रष्टाचार अपराध घपले घोटाले के लिए बिहार में चर्चित और कृत्य संकल्पित है।

0 Response to "जहां राजद बिहार में घोटाले करते रही वही नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के विकास की नई इबादत लिखने का काम किया है :- अरविन्द सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article