
प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया
पटना, गुरूवार, दिनांक 06.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बेउर मोड़ से बेउर जेल तक दोनों तरफ अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 70 पीस बाँस की चाली जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 31,100/- जुर्माना वसूल किया गया।
पाटलिपुत्र अंचल में दस बजकर तीस मिनट पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बोरिंग रोड चौराहा से लेकर राजापुर सब्जी मंडी होते हुए रोड के दोनों तरफ होते हुए बोरिंग रोड चौराहा तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान सड़क किनारे से फल दुकान, सब्जी दुकान, 3 पीस स्टैण्ड बोर्ड एवं अन्य हटाया गया तथा 1 चार चक्का लकड़ी का ठेला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 8,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
बांकीपुर अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ खेतान मार्केट एवं सब्जी बाग से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 2 जाली जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 24,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
नगर परिषद दानापुर निजामत में ग्यारह बजकर तीस मिनट पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ डीएवी मोड़ से रामजयपाल मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 23 अवैध बैनर/पोस्टर, बाँस, बल्ला, गुमटी हटाया गया तथा बाँस, बल्ला, चचरी जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 2,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 66,100/- जुर्माना वसूला गया।
0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया "
एक टिप्पणी भेजें