प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया

प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया


पटना, बुधवार , दिनांक 05.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ जीपीओ से स्टेशन, स्टेशन से सीडीए बिल्डिंग, स्टेशन से बुद्धा पार्क, बुद्धा पार्क से जीपीओ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान 2 बेंच, 3 कुर्सी, 11  लकड़ी टेबल जप्त किया गया l 

पाटलिपुत्र अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ दीघा सब्जी मंडी से रेल परिसर तक दोनों तरफ नेहरू नगर पाटलिपुत्र थाना के पीछे 4 खटाल एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 5 अवैध बैनर/पोस्टर  हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 4,000/- जुर्माना वसूल किया गया। 

बांकीपुर अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ  नाला रोड, खेतान मार्केट एवं हथुआ मार्केट से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 स्टॉल जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 20,000/- जुर्माना वसूल किया गया। 

नगर परिषद दानापुर निजामत में ग्यारह बजकर पैतालीस मिनट पूर्वाह्न से दो बजकर पंद्रह मिनट अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ सगुना मोड़ से आरके पुरम  खग़ौल रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 21 अवैध बैनर/पोस्टर, बाँस, बल्ला, गिट्टी हटाया गया तथा बाँस, बल्ला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 16,000/- जुर्माना वसूल किया गया।  

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 40,000/- जुर्माना वसूला गया।  
 

0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article