मानसून पूर्व सभी नालों की मरम्मती सुनिश्चित करें पदाधिकारी

मानसून पूर्व सभी नालों की मरम्मती सुनिश्चित करें पदाधिकारी


*पटना नगर निगम द्वारा अंतर विभागीय बैठक का आयोजन*

पटना - 1 मार्च 2025

पटना नगर निगम द्वारा मानसून पूर्व नाला उड़ाही की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन न सिर्फ बड़े एवं छोटे नालों की सफाई की जा रही है बल्कि विशेष अभियान के तहत पदाधिकारी पैदल निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में *पटना नगर निगम द्वारा मौर्या लोक परिसर में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।*
इस दौरान विद्युत बोर्ड, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, पथ निर्माण विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य कई विभागों एवं एजेंसियों द्वारा समस्याओं पर चर्चा की गई।

*नाला वार समस्याओं पर की गई चर्चा*

*विद्युत बोर्ड - 6 समस्या ( बिजली पोल संबंधित )*

*मेट्रो - 9 ( क्षतिग्रस्त एवं नाला बंद नाला )*

*पथ निर्माण विभाग - 14 ( क्षतिग्रस्त एवं नाला बंद नाला )*

*बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड - 2 ( नाला क्षतिग्रस्त )*

*भवन निर्माण विभाग -  2 ( आंतरिक नालों के मरमती कारण एवं जीर्णोद्धार)*

नगर आयुक्त द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारी, अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से बिंदु बार सभी समस्याओं पर चर्चा की गई एवं समस्याओं को *जॉइंट विजिट कर निपटान* करने का निर्देश दिया। जिससे जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।

0 Response to "मानसून पूर्व सभी नालों की मरम्मती सुनिश्चित करें पदाधिकारी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article