IMA हॉल पटना में अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ ( भारतीय मजदूर संघ ) का द्वितीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

IMA हॉल पटना में अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ ( भारतीय मजदूर संघ ) का द्वितीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

आज दिनांक 16.02.2025 को IMA हॉल पटना में अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ ( भारतीय मजदूर संघ ) का द्वितीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन *बिहार स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ,* के तत्वावधान में आयोजित किया गया l अधिवेशन के द्वितीय दिन कर्मचारियों के हित में विभिन्न प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे राज्य सरकार एवं भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया l संगठनात्मक सत्र  में बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के प्रदेश सचिव *श्री ललन कुमार सिंह* को अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ का *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष* मनोनीत किया गया, श्री कौशलेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्री विकाश शंकर जी राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया l 
समापन सत्र में पूरे देश भर से आए हुए प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया l 
भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य प्रारम्भ किया गया l
- आदरणीय राष्ट्रीय बी.एम.एस. गणमान्य (#1 - केन्द्रीय ट्रेड यूनियन संगठन, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय (उप महासचिव - बी.एम.एस.), श्री गणेश मिश्रा (उप संगठन सचिव - बी.एम.एस.) अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एन.एच.एम. कर्मचारी महासंघ (ए.आई.एच.एन.ई.एफ.) अध्यक्ष - श्री रमेश कुमार, महासचिव - श्री विश्वराद्य एच. यामोजी एवं कोषाध्यक्ष - श्री दिनेश कुमार कौशिक प्रदेश बी.एम.एस. बिहार अध्यक्ष - श्री राजेश कुमार लाल एवं महासचिव - श्री संजय कुमार सिन्हा बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ - महासचिव - श्री ललन सिंह एवं सभी बी.एम.एस. वरिष्ठ नेतागण, , राष्ट्रीय एवं राज्य स्वास्थ्य संघ पदाधिकारीगण एवं सम्मानित प्रतिनिधिगण ने भाग लिया 

-----------------
. BMS का वैचारिक दृष्टिकोण भारत के बाकी केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों से अलग है। भारतीय संस्कृति BMS का वैचारिक आधार है

0 Response to " IMA हॉल पटना में अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ ( भारतीय मजदूर संघ ) का द्वितीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article