जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री अवकाश कुमार द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ बाढ़ अनुमंडल में माननीय मुख्यमंत्री की पटना जिला में होने वाली प्रगति यात्रा की तैयारियों  का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री अवकाश कुमार द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ बाढ़ अनुमंडल में माननीय मुख्यमंत्री की पटना जिला में होने वाली प्रगति यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

पटना, बुधवार, दिनांक 19.02.2025ः जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री अवकाश कुमार द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ बाढ़ अनुमंडल में माननीय मुख्यमंत्री की पटना जिला में होने वाली प्रगति यात्रा की तैयारियों  का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिला में माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा 21 फ़रवरी को होना निर्धारित है। काफी अच्छी तैयारी है। आज उमानाथ मंदिर तथा बेढ़ना पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा आज बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा विकास योजनाओं में प्रगति एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुश्रवण किया गया। उन्होंने लोगों तथा जन-प्रतिनिधियों से फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के उद्देश्यों के अनुसार जिला प्रशासन, पटना द्वारा लोगों की आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप पूरे जिला में योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नियमित तौर पर जनता से संवाद स्थापित करने का निदेश दिया गया है ताकि उनका सुझाव, उनकी समस्या एवं फीडबैक के बारे में जानकारी प्राप्त हो। 
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रखंड के बेढ़ना पंचायत में विभिन्न योजनाएँ एवं विकास कार्य किया जा रहा है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का निर्माण, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण, पंचायत सरकार भवन का जीर्णोद्धार, पंचायत सरकार भवन के अंदर पुस्तकालय, सुधा केन्द्र एवं पोस्ट ऑफिस की स्थापना, सामुदायिक भवन, जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत अनेक तालाबों के जीर्णोद्धार, मत्स्य पालन योजना आदि चल रहा है। इस सब का आज निरीक्षण किया गया तथा लोगों से भी बात-चीत की गई। जिलाधिकारी  ने कहा कि यह सभी परियोजनाएँ पूर्ण हो गई है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ में प्राचीन प्रसिद्ध विरासत स्थल उमानाथ मंदिर के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए जनहित के विभिन्न कार्यों को किया जाना प्रक्रियाधीन है। यहाँ डेडिकेटेड पार्किंग जोन, गंगा नदी घाटों एवं सीढ़ी का निर्माण, रिवर फ्रंट पार्क, चार मंजिला सामुदायिक भवन निर्माण, वेंडिंग जोन, मोक्षधाम, विद्युत, लकड़ी एवं परम्परागत शवदाह गृह, पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वाक-वे, कियॉस्क, शॉप्स इत्यादि का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। पर्यटन एवं नगर विकास तथा आवास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा यह सभी कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने कई बार निरीक्षण किया था। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को प्रगति पर नजर रखने का निदेश दिया गया है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से जनता को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध होगी। अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, बाढ़ को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन का सतत पर्यवेक्षण करने एवं सुचारू यातायात-प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि बाढ़ अनुमंडल सहित सम्पूर्ण पटना जिला में जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। गाँवों एवं शहरों के सौन्दर्यीकरण के लिए अनेक परियोजनाएँ चल रही है।

जिलाधिकारी डॉ. सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया है। 


0 Response to "जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री अवकाश कुमार द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ बाढ़ अनुमंडल में माननीय मुख्यमंत्री की पटना जिला में होने वाली प्रगति यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article