खंडित विपक्षी एकता का परिणाम रहा दिल्ली का जनादेश : राजेश राठौड़

खंडित विपक्षी एकता का परिणाम रहा दिल्ली का जनादेश : राजेश राठौड़


दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अतिश्योक्ति, छोटे विकास कार्यों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करना और हठधर्मिता का परिणाम यह जनादेश पेश करता है। दिल्ली की जनता ने आशाओं और वादों में आम आदमी पार्टी के विरोधाभास के खिलाफ मतदान किया जिसका लाभ भाजपा को मिल गया। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की जिसका परिणाम रहा कि हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा। पिछले तीन चुनाव से जनता ने हमारे प्रत्याशियों और नीतियों का लाखों मत देकर सम्मान किया और अपनी आस्था कांग्रेस के विचारधारा में दिखाई है। हम कांग्रेस के मतदाताओं के लिए हमेशा खड़े रहेंगें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम आम आदमी पार्टी की हठधर्मिता और अति महत्वाकांक्षा का भी परिणाम रहा। लगातार कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार और जनता के साथ धोखाधड़ी को उजागर करने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया और जनता को इस सरकार की हकीकत बताई। भाजपा ने झूठ और वादों की झड़ी लगाई लेकिन ये असल में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत थी इस सरकार के खिलाफ जो आज परिणाम आया है। इसलिए हम आगे के चुनावों के लिए आगे संघर्ष करते रहेंगे।

0 Response to "खंडित विपक्षी एकता का परिणाम रहा दिल्ली का जनादेश : राजेश राठौड़"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article