2025 की चुनावी रणभूमि में जीत का नया इतिहास रचेगा एनडीए: उमेश सिंह कुशवाहा

2025 की चुनावी रणभूमि में जीत का नया इतिहास रचेगा एनडीए: उमेश सिंह कुशवाहा

      मधुबनी जिला के रहिका पोखरौनी खेल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता दल (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2025 की चुनावी रणभूमि में एनडीए गठबंधन जीत का नया इतिहास रचेगा। पांचों दलों के तमाम कार्यकर्तागण पूरे जोश एवं जज्बा के साथ विपक्षी ताकतों को परास्त करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के पांचों प्रदेश अध्यक्षगण ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के एक लक्ष्य, एक उद्देश्य और एक संकल्प को साकार करने के लिए सभी जिलों में जा रहे हैं और तमाम कार्यकर्ताजनों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के हर स्तर पर आपसी एकजुटता बनाएं रखने की अपील की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में परिवारीवादी ताकतों का नकारात्मक मंसूबा ध्वस्त करना है।
      श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘नए भारत’ एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ‘नए बिहार’ के निर्माण में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। लोककल्याण की दिशा में 500 से अधिक विकास योजनाएं प्रदेश में चल रही है, जिससे समाज के सभी तबकों को व्यापक लाभ हुआ है। प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना हमारे नेता की हमेशा से प्रतिबद्धता रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं है। वहीं, विपक्ष के पास न नीति और ना ही नेता है।
      उक्त मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मा0 राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय मंत्री डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी एवं रालोमो के मा0 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, मा0 सांसद श्री रामप्रीत मंडल, मा0 सांसद श्री अशोक कुमार यादव, मा0 मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल, जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह सहित मा0 विधायकगण एवं मा0 विधानपार्षदगण सहित एनडीए के कई वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

0 Response to "2025 की चुनावी रणभूमि में जीत का नया इतिहास रचेगा एनडीए: उमेश सिंह कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article