
प्रधान लिपिक उत्पाद एवं निम्नवर्गीय लिपिक, निबंधन कार्यालय आरा पर गिरी गाज
आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक, श्री रजनीश कुमार सिंह के द्वारा सहायक आयुक्त मद्यनिषेध कार्यालय आरा एवं जिला निबंधन कार्यालय आरा में किये गये औचक निरीक्षण के क्रम में पायी गयी गम्भीर अनियमितताओं के लिए प्रधान लिपिक उत्पाद, श्री राम स्वार्थ प्रसाद एवं निम्नवर्गीय लिपिक निबंधन, श्री अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है एवं सहायक आयुक्त महानिषेध, आरा तथा जिला अवर निबंधक, आरा से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
सहायक आयुक्त गद्यनिषेध कार्यालय, आरा के निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पोती तक भी संधारित नहीं था। कोई भी पजी मांगे जाने पर प्रधान लिपिक उत्पाद द्वारा उसे उपस्थापित नहीं किया जा रहा था एवं भ्रामक तथ्यों को देकर खोजने के नाम पर काफी समय व्यय किया जा रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि या तो प्रधान लिपिक उत्पाद कागजातों को वरीय पदाधिकारी को दिखाने में हिचक रहे थे अथया उनके द्वारा कार्यालय का रख-रखाव मनमाने तरीके से किया जा रहा था। प्रधान लिपिक उत्पाद, श्री राम स्वार्थ प्रसाद को कर्तव्यहीनता, लापरवाही, तथ्यों को छुपाने एवं वरीय पदाधिकारी को भ्रमित करने के आरोप में निलम्बित किया गया है तथा सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, आरा से स्पष्टीकरण की माग की गयी है।
वहीं आयुक्त उत्पाद-रह निबंधन महानिरीक्षक द्वारा जिला निबंधन कार्यालय, आरा के औचक निरीक्षण में पाया गया कि अभिलेखागार में कुछ दस्तावेज जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े थे। दस्तावेजों का नकल देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूर्ण अभाव पाया गया तथा कर्तव्य पर उपस्थितः निम्नवर्गीय लिपिक, श्री अमित कुमार द्वारा मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध जाकर कार्य किया जाता था। उनसे पृच्छा करने पर लगातार भ्रामक जानकारी दी गयी। श्री अमित कुमार को कर्तव्यहीनता, लापरवाही बरतने दस्तावेजों का नकल देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने तथा गलत मशा से स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है एवं अपने कार्यालय के कार्यों एवं अधीनस्थ कर्मियों पर पूर्ण नियंत्रण नहीं रखे जाने तथा जाँच के क्रम में पायी गयी त्रुटियों के संबंध में आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक को संतोषजनक जानकारी नहीं देने के लिए जिला अवर निबंधक, आरा से स्पष्टीकरण की माग की गयी है। आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक, श्री रजनीश कुमार सिंह द्वारा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने, नागरिकों को सुगमतापूर्वक सुविधा उपलब्ध कराने एवं विधिसम्मत् तरीकों से कार्यालय का संचालन करने का निदेश सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिया गया है। इसक अनुश्रवण हेतु आगे भी मुख्यालय से पदाधिकारी को भेजकर औचक निरीक्षण की कार्रवाई की जायेगी।
0 Response to "प्रधान लिपिक उत्पाद एवं निम्नवर्गीय लिपिक, निबंधन कार्यालय आरा पर गिरी गाज"
एक टिप्पणी भेजें