राज्य के सभी श्रमिकों को योजनाओं  का लाभ देना है प्राथमिकता अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से मिलेगा योजनाओं का लाभ :  मंत्री

राज्य के सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देना है प्राथमिकता अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से मिलेगा योजनाओं का लाभ : मंत्री

बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड

निर्माण श्रमिकों के लिए नये पोर्टल को स्वीकृति मिलने के उपरांत Go-Live किये जाने की प्रक्रिया शुरू : संतोष कुमार सिंह 

राज्य के सभी श्रमिकों को योजनाओं  का लाभ देना है प्राथमिकता अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से मिलेगा योजनाओं का लाभ :  मंत्री

पटना: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के निबंधन, नवीकरण तथा योजनाओं के लाभ को और पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए नए पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है। विभागीय पदाधिकारियों द्वारा लंबे समय से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधारित पोर्टल की मांग की जा रही थी, जिसे अब UIDAI द्वारा Onboarding की स्वीकृति मिल गई है और इसे Go-Live करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि  नये पोर्टल की प्रमुख विशेषताए Aadhaar Authentication/Biometric Authentication के माध्यम से निर्माण श्रमिकों का निबंधन एवं नवीकरण, Biometric Authentication के माध्यम से योजना के आवेदनों का ऑनलाईन प्राप्ति, Aadhaar Based Payment का प्रावधान है। 

मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त पुराने पोर्टल में आ रहे विसंगतियों में भी सुधार किया गया है। पोर्टल को Go-Live करने हेतु  पुराने पोर्टल पर निबंधन, नवीकरण एवं योजनाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन दिनांक-12.02.2025 तक ही स्वीकार किया गया है। दिनांक-12.02.2025 के उपरान्त निर्माण श्रमिकों हेतु पोर्टल बंद अभी बंद रखा गया है। दिनांक-12.02.2025 तक पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों के निष्पादन हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिनांक- 19.02.2025 तक समय दिया गया है। इंडियन बैंक द्वारा पुराने पोर्टल से नये पोर्टल पर Data Migration (Database/File or Folders) का कार्य दिनाक 20.02.2025 से 21.02.2025 तक किया जायेगा। इन प्रक्रियाओं के पुरा होते ही अविलंब नये पोर्टल Go-Live कर दिया जायेगा।
जिसके उपरांत सभी निर्माण श्रमिकों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधारित पोर्टल की सुविधा प्रदान की जायेगी, जो सुरक्षित और सुलभ होगा।

0 Response to "राज्य के सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देना है प्राथमिकता अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से मिलेगा योजनाओं का लाभ : मंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article