सी.के. नायडू ट्रॉफी: मुंबई के खिलाफ संघर्ष के बावजूद बिहार को करना पड़ा हार का सामना।

सी.के. नायडू ट्रॉफी: मुंबई के खिलाफ संघर्ष के बावजूद बिहार को करना पड़ा हार का सामना।

BCA पटना, 27 जनवरी 2025: सी.के. नायडू ट्रॉफी अंडर-23 टूर्नामेंट में बिहार और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला सचिन तेंदुलकर जिमखाना, कांदिवली मुम्बई में खेला गया। जिसमें मुम्बई के खिलाफ़ बिहार को हार का सामना करना पड़ा। मुम्बई ने इस मुकाबले को एक पारी और 226 रनों से अपने नाम किया।


*बिहार की पहली पारी :* पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने 63.1 ओवर में 264 रन बनाए। दीपक ने 75 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को स्थिरता प्रदान की, जबकि सूरज कश्यप ने 53 रनों का अहम योगदान दिया। इनके अलावा अंकित राय ने 38 और सूरज विजय ने 35 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती देने की कोशिश की। हालांकि, निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिसके चलते बिहार की टीम 264 रन के स्कोर पर सिमट गई।  

*बिहार की दूसरी पारी :* प्रशांत कुमार 64, शशांक उपाध्याय 50, अंकित राज 29 दीपक 18 मनीष कुमार 11 रन के अलावा दूसरी पारी में भी बिहार की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाई और 45 ओवर में 182 रन पर सिमट गई।


*बिहार की गेन्दबाजी :* मनीष कुमार 4 विकेट, सूरज कश्यप 3 विकेट और सूरज विजय ने 2 विकेट चटकाए।

*मुम्बई की पहली पारी :* अंगकृश रघुवंशी 22 और आयुष माथरे 52 रन, मनन भट ने 105 रन, अथर्व भोसले ने 32 रन, प्रग्नेश कंपिल्लेवार 217 रन, सूर्यांश शेडगे100 रन, आयुष सचिन वर्तक 54 रन, कप्तान वेदांत मुरकर 42 रन, हिमांशु सिंह 16, धनित राउत 11 रन बनाया। मुम्बई की टीम ने 128.5 ओवर में 9 विकेट पर 672 रन बनाया। 
*मुम्बई की पहली पारी में गेन्दबाजी:* धनित राउत और अथर्व भोसले ने 4-4 विकेट चटकाए। सूर्यांश और हिमांशु ने भी एक-एक विकेट लिया।

*मुम्बई कि दूसरी पारी में गेन्दबाजी :* अथर्वा भोसले 4 विकेट, हिमांशु सिंह 3 विकेट, सूर्यांश शेडगे 2 धनित राउत ने एक विकेट चटकाए। 

इस मैच में टीम के गेंदबाजों ने मेहनत जरूर की, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। नतीजा बिहार को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा

0 Response to "सी.के. नायडू ट्रॉफी: मुंबई के खिलाफ संघर्ष के बावजूद बिहार को करना पड़ा हार का सामना।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article