भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा

*भाजपा प्रदेश कार्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर दिखा उत्साह, बंटी जलेबी*

*भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने किया आह्वान, हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*देश की स्वतंत्रता में भूमिका निभाने वाले मनीषियों को याद रखना हमारा कर्तव्य: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*संविधान हमें एकता के सूत्र में बंधकर देश को समृद्ध और विकसित बनाने को प्रेरित करता है: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पटना, 26 जनवरी। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल द्वारा झंडोत्तोलन के बाद भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद भारत माता की जय, वन्दे मातरम तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे का उद्घोष किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर जलेबी बांटी गई। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रदेश और देशवासियों को 76वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज वीर शहीदों, सेना के जांबाज जवानों और देश के महानायकों को याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा, "आज प्रत्येक नागरिक यह संकल्प लें कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को बढ़ाएंगे। आज हम उन मनीषियों को भी याद करें, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में भूमिका निभाई। देश को अपने बलिदानियों का बलिदान याद रखना चाहिए। हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आजादी के बाद से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास के लिए हर कदम उठाए गए हैं। आज देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा," कि देश का संविधान हमें समानता, न्याय और बंधुत्व के साथ जुड़ने की प्रेरणा देता है। यह संविधान ही है जो हमें एकता के सूत्र में बंधकर देश को समृद्ध और विकसित बनाने को प्रेरित करता है। आज हमें इस संविधान का गौरवगान भी करना चाहिए क्योंकि इसी ने हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने का भी गौरव प्रदान किया है।"
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी, धीरेन्द्र सिंह, अमृता भूषण राठौर, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा,मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडे, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रेमरंजन पटेल, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजेश सिंह, सच्चिदानंद पीयूष, कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय, सतपाल नरोत्तम, सुमित शशांक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, उपेन्द्र सिंह, राजू झा, राजीव सिंह, ललन पासवान सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article