राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास एवं कार्यालय पटना के विधायक कॉलोनी में मकर संक्रांति के मौके पर दही चुड़ा भोज का बुधवार को बड़ा आयोजन हुआ
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास एवं कार्यालय पटना के विधायक कॉलोनी में मकर संक्रांति के मौके पर दही चुड़ा भोज का बुधवार को बड़ा आयोजन हुआ। इस दही चुड़ा भोज में पूरे बिहार से आए पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा राज्य के अलग-अलग दलों के नेताओं के आने से पशुपति कुमार पारस का कार्यालय व आवास पूरी तरह गुलजार रहा। इस आयोजन के अवसर पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एवं राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ अपने रथ पर सवार होकर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, पूर्व सांसद चंदन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ,प्रधान महासचिव केशव सिंह एवं पशुपति कुमार पारस के पुत्र यशराज पासवान ने लालू प्रसाद का पूरी गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद खरमास खत्म होता है, सूरज अपना दिशा बदलते हैं उसी प्रकार बिहार की भी 2025 में राजनीतिक दिशा एवं दशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस हमारे पुराने सहयोगी रहे हैं और पारस ने लंबे समय तक मेरे साथ मंत्रिमंडल में भी काम किया था यदि पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इंडिया गठबंधन में आती है तो मैं उनका और उनकी पार्टी का स्वागत करूंगा। इससे इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पशुपति कुमार पारस ने लालू प्रसाद जी का आतिथ्य एवं सत्कार करते हुए कहा कि हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर हमारे अभिभावक लालू प्रसाद हमारे आवास पर आज पहुंचे हैं, हमारी पूरी पार्टी एवं हमारा परिवार उनका पुरजोर स्वागत कर रहा है। पारस ने कहा कि उन्होंने दलगत भावना एवं भेदभाव से ऊपर उठकर बिहार के सभी पार्टियों को मैंने आमंत्रण भेजा था हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर लालू प्रसाद सहित पूरा राजद परिवार हमारे पार्टी व परिवार द्वारा आयोजित दही चुड़ा भोज में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का भोज हमारे बड़े भाई रामविलास पासवान हर वर्ष देते थे उसी परंपरा का हम निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद सूरज अपनी दिशा बदलते हैं लोगों को ठंड से राहत मिलती है इस तरह इस दही चुरा भोज के माध्यम से रालोजपा बिहार के राजनीतिक फलक पर बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, विधान पार्षद भूषण कुमार,पूर्व सांसद चंदन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव , जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, जनसुराज नेता पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, पूर्व मंत्री राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ,पूर्व सांसद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महबूब अली केसर, पूर्व मंत्री अशोक सिंह ,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ,संजीव प्रसाद टोनी, रेणु कुशवाहा पूर्व सांसद जदयू नेता अशफाक करीम, पूर्व विधान पार्षद राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन ,पूर्व विधायक अशोक कुमार ,ललन पासवान, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, जाप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ,विजय सिंह कुशवाहा, राजद एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु सहित कई दलों के गणमान्य नेताओं ने दही चुरा भोज के मौके पर उपस्थित होकर दही चुरा भोज का आनंद लिया।
0 Response to "राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास एवं कार्यालय पटना के विधायक कॉलोनी में मकर संक्रांति के मौके पर दही चुड़ा भोज का बुधवार को बड़ा आयोजन हुआ"
एक टिप्पणी भेजें