वाल्मीकि नगर में लव-कुश पार्क बनने से बढेगा सांस्कृतिक पर्यटन  - सम्राट चौधरी

वाल्मीकि नगर में लव-कुश पार्क बनने से बढेगा सांस्कृतिक पर्यटन - सम्राट चौधरी

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाल्मीकि नगर में लव-कुश पार्क  बनवाने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढावा मिलेगा। 
     मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से अपनी प्रगति यात्रा के पहले दिन वाल्मीकि नगर को लव-कुश पार्क का उपहार देने की घोषणा की। 
    श्री चौधरी ने कहा कि तीन नदियों के किनारे स्थित इस स्थान पर रामायण काल में महर्षि वाल्मिकी का आश्रम था, जहाँ  श्रीराम के आदेश का पालन करते हुए भगवती सीता ने वनवास किया और श्रीराम के दो पुत्रों ( लव-कुश)  को जन्म दिया था। इस पवित्र भूमि पर लव-कुश उद्यान बनने से लाखों लोगों का सपना पूरा होगा।

0 Response to "वाल्मीकि नगर में लव-कुश पार्क बनने से बढेगा सांस्कृतिक पर्यटन - सम्राट चौधरी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article