भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'

भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'

*प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में स्वदेश, संस्कृति एवं सुरक्षा की विशेष चर्चा कर देश की उन्नति की जिक्र किया : सम्राट चौधरी*


पटना, 27 अक्टूबर। बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' को आज भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठकर सुना। 

भाजपा कार्यालय में मन की बात के 115 वें एपिसोड  को सुनने वालों में उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी  के अलावा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु, महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय, अमित प्रकाश बबलू,  ओम प्रकाश भुवन, रोहित चंद्रा, सजल झा सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

मन की बात सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक उद्बोधन कार्यक्रम मन की बात को वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण के साथ में सुना।

प्रधानमंत्री 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, बिरसामुंडा, कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम, भारतीय संस्कृति , स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को गिनाते हुए डिजिटल अरेस्ट, भारतीय संस्कृति और फिट इंडिया कैंपेन पर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने देश के प्रगति के पथ पर चलने का भी जिक्र किया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष 15 नवंबर को मैं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके जन्मस्थान झारखंड के उलिहातू गांव गया था। इस यात्रा का मुझ पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे इस पवित्र भूमि की मिट्टी को अपने माथे से लगाने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने विवेकानन्द के दिए गए मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सफलता का मंत्र दिया था। उनका मंत्र था, 'एक विचार लो, उस एक विचार को अपना जीवन बना लो, उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उसे जीना शुरू कर दो।' आज आत्मनिर्भर भारत अभियान भी सफलता के उसी मंत्र पर चल रहा है। ये अभियान हमारी सामूहिक चेतना का हिस्सा बन चुका है।

0 Response to "भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article