ज़िलाधिकारी, पटना ने कहा कि पूरे जिले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु लगभग ४०० स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है
कल रात राजाबाजार के समनपुरा मदरसा गली में एक छोटी-सी घटना हुई थी। जुलूस में शामिल लोगों द्वारा परंपरागत रूप से लाठी भांजा जा रहा था। इसी क्रम में एक दुकान के फ्रिज का शीशा टूट गया। दुकान में कोई क्षति या लूटपाट की घटना नहीं हुई। किसी को कोई चोट नहीं लगी। दुकानदार ने भी इसे संपुष्ट किया है। थाना एलर्ट था। कोई गंभीर बात नहीं थी फिर भी थाना द्वारा एहतियात के तौर पर तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
ज़िलाधिकारी, पटना ने कहा कि पूरे जिले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु लगभग ४०० स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल क्रियाशील है। अफवाह फैलानेवालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम शांति एवं सौहार्द्र का त्योहार है। इससे समन्वय एवं आपसी भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है। सभी मिल-जुलकर एवं आपसी समन्वय से मुहर्रम मनाएँ।
0 Response to "ज़िलाधिकारी, पटना ने कहा कि पूरे जिले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु लगभग ४०० स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है"
एक टिप्पणी भेजें