*रूपौली की जनता एनडीए के साथ, जदयू प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित- सम्राट*

*रूपौली की जनता एनडीए के साथ, जदयू प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित- सम्राट*

 *बिहार में शांति, समृद्धि और विकास के लिए एनडीए जरूरी* 

 *डब्बल इंजन की एनडीए सरकार में तेजी से हो रहा है बिहार का विकास* 

पटना, 06-07-2024

रूपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार श्री कलाधर प्रसाद मंडल के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार   के साथ संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रुपौली की जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ है। जनता के समर्थन और आशीर्वाद से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल की जीत सुनिश्चित है।

श्री चौधरी ने कहा कि सभा में जुटी अपार जनसमूह की एक ही पुकार है, बिहार में शांति, समृद्धि और विकास के लिए एनडीए जरूरी है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार समृद्धि, विकास और खुशहाली के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार में आज एनडीए की यानी डब्बल इंजन की सरकार होने से न केवल विकास परियोजनाओं को तेज गति मिल रही है बल्कि आधारभूत संरचना के निर्माण मसलन सड़कें,एयरपोर्ट,शिक्षण संस्थान, अस्पताल आदि को भी तेज किया जा रहा है। वहीं एक-एक चुनावी वायदों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। 


पटना से सड़क मार्ग से पूर्णिया के रुपौली जाने के दौरान नवगछिया सहित अनेक स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं  ने प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी का जोरदार अभिनन्दन व स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्यार ही मेरी ताकत और संगठन का सार है।

0 Response to " *रूपौली की जनता एनडीए के साथ, जदयू प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित- सम्राट* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article