रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह जून-2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया।
आज दिनांक-06.07.24 को रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह जून-2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक, रेल पुलिस निरीक्षक एवं सभी रेल थाना/पी० पी०/अप०नि० केन्द्र के अध्यक्षों ने भाग लिया। जिसमें विशेष कर कांडो के निष्पादन/फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट तामिला/मार्गरक्षण/ अभियुक्तों का सत्यापन एवं अन्य विन्दुओं पर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अवैध अग्नेयास्त्रों की बरामदगी, अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने पर विशेष ध्यान देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। माह जून में रेल पुलिस पटना द्वारा चलाये जा रहे Operation Clean के अंर्तगत कुल 161 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। एवं कुल 133 मोबाईल (कांडो में), 386.04 ली० देशी शराब, 2140.950 ली० विदेशी शराब, 40.775 किलो गांजा एवं 1,01,465/-रूपये नगद, आदि की बरामदगी की गयी है। अपराध गोष्ठि में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
रेल जिला पटना का माह जून-2024 का उपलब्धि
01. गिरफ्तारीः- 161 (कांड में)
02. मादक पदार्थः- 2140.950 ली० विदेशी शराब। 386.04 ली० देशी शराब। 40.775 किलो गांजा।
04. अन्य बरामदगीः-
05. पुरस्कार:-
161 मोबाईल कांड में (अनुमानित मूल्य-24,15,000/-रूपया)
प्रशस्ति-पत्र-90 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी नगद राशि-45 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
सुसेवांक 15 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
रेल जिला पटना से सेवानिवृत हुए कुल 01 पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। जो निम्न हैः-
01. पु०अ०नि० कमल किशोर सिंह
0 Response to "रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह जून-2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें