*पटना में नियमित रूप से असहायों के बीच हो रहा है भोजन वितरण

*पटना में नियमित रूप से असहायों के बीच हो रहा है भोजन वितरण

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 16 जुलाई ::

पटना के प्रमुख स्थानों पर प्रतिदिन नियमित रूप से असहायों के बीच भोजन का वितरण ह्यूमन राइट्स वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट कर रहा है।
उक्त जानकारी संस्थान के संस्थापक चेतन थिरानी ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा पटना के गांधी मैदान, आकाशवाणी के नजदीक असहायों के बीच भोजन वितरण किया गया है। चेतन थिरानी ने कहा कि संस्थान द्वारा प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर लगाये जाते है, जिसके तहत निःशुल्क चिकित्सा तथा जाँच की सुविधा सुलभ कराया जाता है।
 
संस्थान के राष्ट्रीय सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि ह्यूमन राइट्स वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट कोरोना काल से ही असहायों की सेवा कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान का संकल्प है "सदा असहाय जरूरतमंद लोगों की सहायता करना"।  

भोजन वितरण में संस्थान के संस्थापक चेतन थिरानी, उप संस्थापक बसंत थिरानी, राष्ट्रीय सचिव धनंजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रिया थिरानी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष पूजा ऋतुराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नील गौरव, पटना युवा अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, युवा उपाध्यक्ष अविनाश कुमार झा सहित बबली रंजन, शशि रंजन कुमार, शानू श्री शामिल थे।
                     ---------

0 Response to "*पटना में नियमित रूप से असहायों के बीच हो रहा है भोजन वितरण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article