ई. नरेंद्र कुमार सिंह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य बने

ई. नरेंद्र कुमार सिंह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य बने

पटना। सहरसा जिला अंतर्गत महिषि थाना के गांव मैनाग्राम निवासी ई. नरेंद्र कुमार सिंह ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माननीय सदस्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने विगत 08 जुलाई को इस आशय की अधिसूचना जारी की थी। उनकी नियुक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 (2005 का 53) की धारा 14 की उपधारा 2 (इ) के अधीन अगले पांच वर्षों के लिए की गई है। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के पूर्व उपाध्यक्ष रहे श्री सिंह को प्रशासनिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने का विशाल अनुभव है। बिहार इंजीनियरिंग काॅलेज, पटना में अध्ययन के दौरान वे छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। कोसी क्षेत्र का निवासी होने के कारण आपदाओं खासकर बाढ़ की विनाशलीला को काफी करीब से देखा है। श्री सिंह उच्च जातियों के लिए राज्य आयोग के सदस्य रह चुके हैं। बिहार राज्य भंडार निगम के निदेशक का दायित्व भी सफलतापूर्वक संभाला है। आप भारतीय रेल की यात्री सेवा समिति के पूर्व सदस्य भी रहे हैं।

1 Response to "ई. नरेंद्र कुमार सिंह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य बने"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article