जिला जनता दरबार, पटना

जिला जनता दरबार, पटना

(१) जिलाधिकारी, पटना का जनता दरबार *प्रत्येक महीने के हर गुरूवार* को आयोजित किया जाता है।

(२) जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले आवेदनों तथा जिला-स्तरीय जनता दरबार में मिलने वाले आम-जन के परिवाद पत्रों के त्वरित गति से निष्पादन हेतु *नव-निर्मित* वेबसाइट jilajantadarbar.bih.nic.in विकसित किया गया है। 

(३) इसके माध्यम से आवेदनकर्ता अपना आवेदन *स्वयं ऑनलाइन* 
(https://jilajantadarbar.bih.nic.in/) दे सकते हैं।

(४) आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजः *आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं आवेदन*

(५) जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन, पटना द्वारा सरकार के उद्देश्यों तथा निदेशों के अनुरूप जनहित के मामलों को *सर्वोच्च प्राथमिकता* दी जाती है। आम जनता की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित गति से *समाधान* किया जाता है।

(६) डीएम डॉ. सिंह ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को *ऑनलाइन आवेदन की सुविधा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया है*।

0 Response to "जिला जनता दरबार, पटना "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article