राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैंप कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर जी की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई|

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैंप कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर जी की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई|

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैंप कार्यालय में युवा तुर्क फायरब्रांड नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर जी की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई| इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री मा० उपेन्द्र कुशवाहा ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए कहा कि श्री चंद्रशेखर सिंह जी का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था| युवा तुर्क श्री चंद्रशेखर जी का प्रधानमंत्री बनने तक का सफ़र बहुत ही संघर्ष भरा रहा है| उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में भारत को जानने के लिए 4260 किमी की पदयात्रा की| उन्होंने छह महीने में कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक की पदयात्रा की| गौरतलब है कि इन्हें 1995 में आउटस्टैंडिंग पार्लिमेंटेरियन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था|
माल्यार्पण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ई० हेमन्त कुमार ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बसंत पटेल, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राहुल कुमार, आई.टी.सेल प्रदेश अध्यक्ष ई० रौशन राजा, प्रदेश महासचिव डा० बिरेन्द्र प्रसाद, अभिमन्यू कुशवाहा, नन्द किशोर कुशवाहा, मो० अफजल, बिनोद कुमार पप्पू व कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा आदि उपस्थित थे|    
   

0 Response to "राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैंप कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर जी की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई|"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article