*लालू नहीं बदले, लालू का मतलब गुंडागर्दी, गुंडों को प्रश्रय देने का काम : सम्राट चौधरी*

*लालू नहीं बदले, लालू का मतलब गुंडागर्दी, गुंडों को प्रश्रय देने का काम : सम्राट चौधरी*


*भाजपा शांति और लालू के गुंडा गुंडागर्दी के लिए मशहूर : सम्राट चौधरी*


*पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में अपराधियों के हमले में घायल लोगों से मिलने जाएगी भाजपा की टीम : सम्राट चौधरी*


*40 साल के राजनीतिक इतिहास में ढेला नहीं फेंका, गोली चलने से स्तब्ध : रामकृपाल यादव*


*हिंसात्मक तरीके से जबरदस्ती वोट लेना दुर्भाग्यपूर्ण : रामकृपाल यादव*



पटना, 2 जून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पर फायरिंग और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आज कहा कि लालू नहीं बदले, लालू का मतलब गुंडागर्दी, गुंडों को प्रश्रय देने का काम है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए  स्पष्ट कहा कि कुछ ही दिनों इन मामलों में कार्रवाई दिखेगी। पूरे मामले में चुनाव आयोग से भी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। 


भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसद रामकृपाल यादव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में लालू प्रसाद और उनके परिवार ने अराजकता दिखाने का काम किया है। चाहे सारण की घटना हो या पाटलिपुत्र का चुनाव यह हिंसा के रूप में जिस तरह बदलते गए, उससे साफ है कि यह परिवार पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर गए। 


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरे बिहार में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया, सिर्फ सारण और पाटलिपुत्र में हंगामा हुआ, जहां लालू यादव की बेटियां चुनाव लड़ रही थी। श्री चौधरी ने कहा कि बिहार के लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले लालू यादव और उनका परिवार हिंसा के बल पर चुनाव जीतना चाहता है। हम लड़ेंगे। इनकी गुंडागर्दी का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिकार किया जो आज अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की।


उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा प्रत्याशी पर गोलियां चलाई गई वह काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बिहार को 2005 के पहले की ओर ले जाना चाहते हैं जहां  हथियार के बल पर बूथ कब्जा कर चुनाव जीता जाता था। ऐसे लोगों को अपराधी के बल पर राजनीति करते पहले भी बिहार के लोगों ने देखा है।


उप मुख्यमंत्री ने कल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब रामकृपाल जी पर गोली चली तो उन्होंने फोन कर सिर्फ इतना कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित होनी चाहिये। उन्होंने न्याय और कार्रवाई तक कि बात तब नही की थी। भाजपा शांति और लालू के गुंडा गुंडागर्दी के लिए मशहूर हैं।


उन्होंने कहा कि लालू नहीं बदले, लालू का मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, गुंडों को प्रश्रय देने का काम है। उन्होंने कहा कि कल चुनाव के दौरान जहां पर भी घटनाएं हुई हैं वहां और इन घटनाओं में घायल लोगों से मिलने भाजपा की टीम जाएगी और उन लोगो से मिलकर फीडबैक लेगी। 


इधर , प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रामकृपाल यादव ने पूरी घटना का सिलसिलेवार विवरण दिया। उन्होंने कहा कि वे आज तक कभी भी सुरक्षा घेरे में नहीं रहा। उनकी सुरक्षा जनता और कार्यकर्ताओं ने ही की है। 


उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि  नियम के विरुद्ध तिनेरी गांव के पास चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर स्थानीय विधायक रेखा देवी अपने लोगों के साथ पहुंची थी  और भाजपा के समर्थकों ने जब इसका प्रतिकार किया तब उनलोगों के साथ मारपीट की गई। वे पूरी घटना  जानने और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुँचे थे। जब वे लौट रहे थे, तब तीन गोली चलाई गई। एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की गई। 


उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनपर हमले हुए और कई कार्यकर्ताओं को पीटा गया। उन्होने बताया कि वे गोली चलने से स्तब्ध हैं। हिंसात्मक तरीके से जबरदस्ती वोट लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिले। 


एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक दोपहर में बूथ में पहुंची थी, अगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ गलत किया था तो उस समय प्राथमिकी क्यों नही दर्ज करवाई। मेरे प्रथमिकी दर्ज कराने के बाद रात को क्यों दर्ज कराई। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। 


इस प्रेस वार्ता में महामंत्री ललन मंडल, राजेश वर्मा, एमएलसी राजेन्द्र गुप्ता और प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे।

0 Response to " *लालू नहीं बदले, लालू का मतलब गुंडागर्दी, गुंडों को प्रश्रय देने का काम : सम्राट चौधरी*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article