अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (18 मई, 2024) के अवसर पर आज बिहार संग्रहालय, पटना में पेंटिंग कैम्प सत्र का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (18 मई, 2024) के अवसर पर आज बिहार संग्रहालय, पटना में पेंटिंग कैम्प सत्र का आयोजन किया गया।


 पटना, 18 मई, 2024


अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (18 मई, 2024) के अवसर पर आज बिहार संग्रहालय, पटना में पेंटिंग कैम्प सत्र का आयोजन किया गया। पेंटिंग कैम्प में पटना के विभिन्न विद्यालयों के वर्ग 6-10 के लगभग 150 जत्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए। पेंटिंग कैम्प की शुरूआत में छात्र-छात्राओं को संग्रहालय के विभिन्न दीर्घाओं का भ्रमण कराया गया और भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने जो भी देखा और महसूस किया, उसी कलाकृति को उन्होंने अपने पेंटिंग में उतारने का प्रयास किया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को बिहार संग्रहालय की ओर से लंच की व्यवस्था पॉटबेली रेस्टोरेंट में करायी गई।


पेंटिंग कैम्प संख्या 4 बजे तक चला। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही आकर्षक एवं मनभावन चित्रकारी की। संग्रहालय के ओरियेन्टेशन थियेटर में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विहार संग्रहालय के अपर निदेशक, अशोक कुमार सिन्हा द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। श्री सिन्हा ने संबोधन के क्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प‌द्मश्री शिवन पासवान, डॉ० रणवीर सिंह राजपूत, नंदगोपाल कुमार, स्वाति सिंह भी उपस्थित थे।

क्यूरेटेड बॉक और पेंटिंग कैम्प के साथ, बिहार संग्रहालय में आईएफए (इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर द आर्ट्स) के साथ मिलकर एक परियोजना 'द पॉकेट म्यूजियम का आयोजन हुआ। यह परियोजना कार्ड के रूप में संग्रहालय के संग्रह को रिकॉर्ड करने का एक नया तरीका लेकर आई है। संग्रहालय और आईएफए ने बिहार संग्रहालय में मौजूद क्षेत्रीय कला पर आधारित कार्ड का एक सेट बनाया है जिसे, कहीं भी ले जाया जा सकता है। कार्ड एक खेल है जो एक खेल के रूप में और संग्रहालय के संग्रह को रिकॉर्ड करने की वस्तु के रूप में कार्य करता है। कार्ड में कारीगरों की कहानियां और शिल्प बनाने की प्रक्रिया जैसी जानकारी है। ये कहानियाँ वस्तु के विवरण में जान डालती है, और लोगों को संग्रहालय में अधिक जोड़े होने और आनंद लेने में मदद करेंगी। यह परियोजना कल 19 मई 2024 के साथ-साथ 25 और 26 मई 2024 को भी जारी रहेगी।


0 Response to " अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (18 मई, 2024) के अवसर पर आज बिहार संग्रहालय, पटना में पेंटिंग कैम्प सत्र का आयोजन किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article