मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में अत्यधिक गर्मी एव लू की स्थिति की समीक्षा हेतु आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की गई

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में अत्यधिक गर्मी एव लू की स्थिति की समीक्षा हेतु आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की गई


संख्या- 218 15/04/2024


पटना, 15 अप्रैल, 2024 आज दिनांक 15.04.2024 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में अत्यधिक गर्मी एव लू की स्थिति की समीक्षा हेतु आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की गई जिसनें जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आदि के सचिव/ प्रधान सचिव/ अपर मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा वर्तमान में तापमान की स्थिति एवं अगले 15 दिनों में तापमान में परिवर्तन की स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि आगागी 15 दिनों में सामान्य तापगान से 30-35% बढ़ोत्तरी को सभावना है। परन्तु पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरीनहीं होगी।


पशु एवं मत्स्य ससाधन विभाग के द्वारा पशुओं के पेयजल हेतु पर्याप्त कैटल ट्रफ की व्यवस्था की जानकारी दी गई। अन्य विभागों के द्वारा भी भीषण गर्मी एव लू से निपटने हेतु की गई पूर्व तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया तथा पेयजल संकट होने पर आकस्मिक योजना की जानकारी दी गई।


मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा सभी विभागो को भीषण गर्मी एवं लू से निपटने हेतु तैयार रहने तथा सभी आवश्यक पूर्व तैयारी कर लेने का निदेश दिया गया।

0 Response to "मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में अत्यधिक गर्मी एव लू की स्थिति की समीक्षा हेतु आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article