*आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने सीतामढ़ी में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

*आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने सीतामढ़ी में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*


 जितेन्द्र कुमार सिन्हा, सीतामढ़ी, 04 अप्रैल :: 


राष्ट्र का अग्रणी युवा संगठन *आयुष्मान भारत फाउंडेशन* ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत गुरु महेश चिकित्सा एवं शिक्षा संस्थान, भगवानपुर चौक, मण्डल टोला वाला हनुमान मंदिर के नजदीक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बृहस्पतिवार को किया। यह आयोजन संगठन अपने परियोजना 'आयुष्मान मोबाइल हेल्थ क्लिनिक' के तत्वाधान में किया था। उक्त जानकारी आयुष्मान भारत फाउंडेशन डाक्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के गुप्ता ने दी।


उन्होंने बताया कि शिविर कबीर मत के अनुयायी एवं शिक्षक महेश मास्टर साहेब के पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित किया गया था। शिविर के मुख्य अतिथि आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता थे।  


डॉ गुप्ता ने बताया कि शिविर में चर्म रोग चिकत्सक डॉ आर के गुप्ता के साथ जनरल फिजीसीयन व शिशु रोग बिशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार,  नेत्र रोग बिशेषज्ञ डॉ पी के राय  एवम  जनरल फिजीसियन डॉ रविन्द्र कुमार चंद्र शामिल थे। 


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन डॉ राजा बाबू थे। शिविर में आस-पास के क्षेत्रो से लगभग दो सौ लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवम दवाएं दी गई। 


डॉ गुप्ता ने बताया कि 'समर्पण से सेवा तक' हम सब का लक्ष्य है l शिविर के माध्यम से हम सब का हमेशा यह प्रयास रहता है की लोगो को निःशुल्क और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क और आसानी से मिल सके। संगठन उत्तर प्रदेश और बिहार के अनेक स्थानों पर बेहतर और अनुभवी चिकत्सक पैनल के साथ अनवरत अपनी सेवाएं दे रहे है। 


डॉ गुप्ता ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए आयुष्मान भारत फाउंडेशन के चेयरमैन अमरनाथ द्विवेदी एवम अजित कुमार सिंह ने 

संगठन के चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता और प्रदेश कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी l 


शिविर मे पूर्व मुखिया वंशलाल भगत एवं उनकी धर्मपत्नी, सरपंच हरपुरवा पंचायत, राजेश्वर चौधरी, रामदयाल पासवान, सुखदेव, संजय, राजेश, नथुनी, भगवान लाल, सभी ग्रामवासी व क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति शिविर में उपस्थित थे।

                

0 Response to " *आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने सीतामढ़ी में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article