*पटना के दुसाधी पकड़ी में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर*

*पटना के दुसाधी पकड़ी में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 04 अप्रैल ::


पटना में कंकड़बाग स्थित दुसाधी पकड़ी के सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं दवा वितरण कैम्प  ह्यूमन राइट्स डिफेंडर द्वारा बुधवार को लगाया गया। इस शिविर में लगभग 175 महिलाओं ने अपनी समस्या बताकर इलाज करायी। शिविर में चिकित्सक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनी और उचित सलाह के साथ आवश्यक दवाईयां भी नि:शुल्क दी। | 


शिविर में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की राष्ट्रीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी  बिहार की जानी-मानी डॉ० अंजलि सिन्हा ने अपनी टीम के साथ प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक सेवा दी। 

ह्यूमन राइट्स डिफेंडर को निः शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाने में वार्ड संख्या - 33 के वार्ड पार्षद शीला देवी ने  सहयोग की। उन्होंने दुसाधी पकड़ी में  सामुदायिक भवन की सुलभता के साथ किसी तरह की असुविधा न हो इसकी व्यवस्था की।


शिविर में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा, उप संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव (एस सी/एस टी) आशा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय निगरानी सरिता देवी, राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव श्वेता बॉबी, राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरज कुमार तथा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

                    

0 Response to " *पटना के दुसाधी पकड़ी में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article