प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बने निर्मलेंदु वर्मा*

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बने निर्मलेंदु वर्मा*


*निर्मलेंदु वर्मा बने बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष*


*पटना. शनिवार, 6 अप्रैल, 2024*


बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मलेंदु वर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया। निर्मलेंदु वर्मा पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहें हैं।


नवमनोनीत पार्टी कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के प्रति आभार जताया और धन्यवाद दिया है।


निर्मलेंदु वर्मा के कोषाध्यक्ष बनने पर  ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, कुमार आशीष, स्नेहाशीष बर्धन  पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।


एडिटर इन चीफ ✍️

मंजर सुलेमान 700453801

0 Response to "प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बने निर्मलेंदु वर्मा*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article