*मुख्तार अंसारी की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो : माले

*मुख्तार अंसारी की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो : माले


*सरकार द्वारा घोषित मजिस्ट्रेटी जांच अपर्याप्त* 


पटना 29 मार्च 2024 


भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। कहा कि अंसारी की मौत हत्या भी हो सकती है, इसलिए सच्चाई को सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय न्यायिक जांच जरुरी है। 


उन्होंने आगे कहा कि मौत से पहले पूर्व विधायक ने अदालत में एक बार कहा था कि उन्हें मारने के लिए खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे वे अस्वस्थ हो गए थे। पिछले दिनों जब इलाज के लिए उन्हें बांदा के मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था, तब उनके बड़े भाई व सांसद अफजाल अंसारी ने उनसे मिलने के बाद कहा था कि मुख्तार को जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। ताकि वे माफिया ब्रजेश सिंह के खिलाफ गवाही न दे सकें, क्योंकि मुख्तार की गवाही होने पर ब्रजेश को सजा हो सकती है। सांसद ने आरोप लगाया था कि मुख्तार को मारने की साजिश में जेलकर्मी, अफसर व सरकार की संलिप्तता है। इसी बीच मुख्तार की मौत और घटना में परिस्थिति जन्य साक्ष्य से उनकी हत्या की आशंका प्रबल हो जाती है। 


लगे आरोपों की गम्भीरता को देखते हुए इस मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए!सरकार द्वारा घोषित मजिस्ट्रेटी जांच अपर्याप्त है। 


0 Response to " *मुख्तार अंसारी की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो : माले"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article