
होली मिलन समारोह में हुआ रंगों का बौछार
रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/ जन्दाहा (वैशाली) रंगों का त्योहार होली की परंपरा को जीवंत प्रदान करने और समाज के लोगों के बीच आपसी सौहार्द के साथ होली त्यौहार मनाने के उद्देश्य से व्यापार मंडल अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड के चांद सराय में उनके निजी आवास पर उत्साह और उमंग के साथ रंगों के इस त्यौहार में अपनी सहभागिकता निभाई।कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक
कार्यक्रम से हुआ। तत्पश्चात,ग्रामीण,अभिभावक,युवा और बच्चों में एक दूसरे को रंग गुलाल से शराब और कर एक दूसरे को होली की बधाई दी।इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष व्यापार मंडल अध्यक्ष सह युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा ने सभी का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दी।उन्होंने सदस्यों से होली त्यौहार पर समाज में शांति एवं सद्भाव बनाने की अपील की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश सचिव आलोक सिंह कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,संजीत कुशवाहा,कांग्रेस के जिला सचिव उत्तम ठाकुर,विश्वनाथ प्रसाद सिंह,मिथिलेश कुमार, अमरेश कुशवाहा,उत्तम सिंह कुशवाहा,अजय कुमार सिंह,चंदे मांझी, गुडडू कुमार,चंद्र प्रकाश के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
एडिटर इन चीफ
मंजर सुलेमान 7004538014
0 Response to "होली मिलन समारोह में हुआ रंगों का बौछार "
एक टिप्पणी भेजें