*आधुनिक कंट्रोल रूम से कनेक्ट किए गए शहर के सभी हाई मास्ट लाईट*
*कही भी खराबी होने अथवा लाईट जले रह जाने पर तुरंत पता चलेगा लोकेशन*
पटना- 23 मार्च 2024
पटना नगर निगम द्वारा *शहर के चौक चौराहों पर लगे हाई मास्ट लाइट का संचालन मुख्यालय द्वारा शुरू किया जा चुका है। दिन में लाईट जली है या रात में कहीं नहीं जल पाई है इसकी मॉनटरिंग मुख्यालय से की जा रही है।* अब शहर में किसी भी चौक चौराहे पर खराब या नहीं जल रहे हाई मास्ट लाइट की पहचान भी तुरंत की जा सकेगी।
*एक साथ ऑन ऑफ की भी सुविधा*
पटना नगर निगम मुख्यालय में स्थापित 24x7 कंट्रोल रूम से सभी लाईटों को कनेक्ट कर लिया गया है। *इन लाईटों को ऑन ऑफ करने की सुविधा भी कनेक्ट कर दी गई है। मुख्यालय में बैठी टीम देख सकती है कि किस जगह पर लाईट ऑन है अथवा ऑफ है। मुख्यालय स्तर पर भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है।* कार्यपालक अभियंता विद्युत बबलु कुमार द्वारा इसकी निगरानी की जाती है।
*145 जगहों पर लगाई गई है हाई मास्ट लाइट में लगा है CCMS सिस्टम*
दिवाली के समय से यह हाई मास्ट लाइट शहर में लगनी शुरू हुई थी। *वर्तमान समय में कुल 145 जगहों पर इसे लगाया जा चुका है। CCMS ( Central control and monitoring system) से इसे कनेक्ट किया गया है* जिससे इनकी मॉनिटरिंग की जा रही है।
0 Response to " *आधुनिक कंट्रोल रूम से कनेक्ट किए गए शहर के सभी हाई मास्ट लाईट*"
एक टिप्पणी भेजें