*व्यक्तिगत स्वार्थ में रणछोड़ बन गए अनिल शर्मा: कांग्रेस*

*व्यक्तिगत स्वार्थ में रणछोड़ बन गए अनिल शर्मा: कांग्रेस*

 

*अनिल शर्मा ने अध्यक्ष रहते कार्यकर्ताओं को छोड़ माफियाओं को टिकट बेचा: कांग्रेस*


*कार्यकर्ताओं को धोखा देकर माफियाओं के हाथों की कठपुतली रहे हैं अनिल शर्मा: कांग्रेस*


*पार्टी विरोधी गतिविधियों को हवा देते रहें हैं अनिल शर्मा: कांग्रेस*


*पटना. रविवार, 31 मार्च, 2024*


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार शर्मा ने शुरू से पार्टी के नीतियों के खिलाफ व्यक्तिगत स्वार्थ में दल को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास करते रहें। ये बातें बिहार कांग्रेस के तरफ से बयान जारी करके कही गई है।


कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर  कहा कि महीनों से कोप भवन में बैठकर वें दल के खिलाफ काम कर रहे थे और ऐसे समय में वें हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं जब वें सबसे ज्यादा भाजपा के तानाशाही के खिलाफ मुखर होकर संघर्ष कर रहे हैं। वें भाजपा के गोद में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दल के साथ गद्दारी पूर्व में भी की है जबकि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनको प्रदेश महासचिव से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनाया। दो बार विधान सभा का चुनाव लड़ाया और हर बार उन्होंने 2 से 3500 वोट पाकर पार्टी की भद्द पिटवाई। जब 2009 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर टिकट बांटने का मौका मिला तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को छोड़कर पूरे बिहार से दूसरे दलों से लाकर दर्जन भर माफियाओं को पार्टी में पैसों पर टिकट बेचा और मूल कार्यकर्ताओ को उनके हक से वंचित रखा। इस कृत्य से पार्टी की गांधीवादी छवि को नुकसान भी पहुंचाया। इसीलिए विधान सभा चुनाव से पूर्व पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया। खुद को राज्यसभा व विधान परिषद का उम्मीदवार नहीं बनाएं और पार्टी के दूसरे राज्यों में  प्रभारी नहीं बनाएं जाने से बौखलाहट में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और वर्तमान संघर्ष के दौर में रणछोड़ बनकर भाजपा से मिलकर कांग्रेस पार्टी के नीतियों को कमजोर करने का प्रयास किया है। 

0 Response to " *व्यक्तिगत स्वार्थ में रणछोड़ बन गए अनिल शर्मा: कांग्रेस*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article