जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संपूर्ण जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संपूर्ण जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है


 जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संपूर्ण जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न विभागों यथा जीविका, ICDS, कल्याण, पटना नगर निगम, शिक्षा सहित सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है


पटना की स्वीप आइकॉन- बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका डाॅ. नीतू कुमारी नवगीत  तथा मिथिला पेन्टिंग आर्टिस्ट ममता भारती- द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम किया जा रहा है। 


जिला प्रशासन, पटना के द्वारा आज चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में मतदाता जागरूकता के ध्येय से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा निर्वाचकों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए (मेरा पहला वोट, देश के लिए) अभियान चलाया गया। इसमें स्वीप आइकॉन डाॅ. नीतू कुमारी नवगीत एवं ममता भारती ने भी अपने कला के माध्यम से संस्थान के बच्चों के मध्य मतदाता जागरूकता के अभियान को आगे बढ़ाया। डाॅ. नीतू कुमारी नवगीत ने मतदान जागरूकता पर आधारित अपनी सुरमई गीतों के माध्यम से सभा में उपस्थित विद्यार्थियों के बीच तथा उनके माध्यम से सभी निर्वाचकों को मतदान हेतु जागरूक किया। 


कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निर्देशक ने अपने स्वागत उद्बोधन एवं संबोधन  से किया। उन्होंने बच्चों को तथा उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र सरकार की उत्तम प्रणाली को संदर्भित करता है जहां नागरिक मतदान द्वारा लोकतंत्र को मज़बूत करते हैं। भारत में लोकतंत्र का विशेष स्थान है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 


इस अवसर पर डीपीआरओ, पटना श्री लोकेश कुमार झा ने बिहार को जनतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना के मार्ग-दर्शन में सघन रूप से मतदान जागरूकता का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से पटना के सभी निर्वाचकों से इस चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया। डीपीआरओ श्री झा ने प्रबंधन के छात्र-छात्राओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी ऑनलाइन सुविधाओं, चुनाव और लोकतंत्र पर आधारित संबोधन के माध्यम से संवाद स्थापित किया। 


इस अवसर पर सबको मतदाता- शपथ भी दिलाई गई।

लोकगायिका डॉ० नीतू कुमारी नवगीत ने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। इस कार्यक्रम में मतदान जागरूकता पर आधारित अपनी सुरमई गीतों के माध्यम से सभा में उपस्थित लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। उनके द्वारा गाये गए एक गीत के बोल थे- 

लोकतंत्र एक महापर्व है, मिलकर इसे मनाते हैं,

देश की खातिर चलिए हम सब अपना वोट गिराते हैं। 


मौके पर उपस्थित स्वीप पीडब्ल्यूडी आइकॉन मिथिला पेन्टिंग आर्टिस्ट ममता भारती  ने मतदान को लोगों का अति महत्वपूर्ण अधिकार बताते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। उपस्थित लोगों को चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया तथा चुनाव के दिन भारी संख्या में मतदान हेतु जागरूकता का संदेश दिया।


डॉ. नीतू ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। हमें मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। चुनाव के दिन सभी लोग अपने परिवार के साथ मतदान जरूर करें।

0 Response to " जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संपूर्ण जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article