भारत रंग महोत्सव के तहत कालीदास रंगालय में ‘मास्टर क्लास’ का आयोजन

भारत रंग महोत्सव के तहत कालीदास रंगालय में ‘मास्टर क्लास’ का आयोजन


पटना 16 फ़रवरी 2024ः भारतीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा), दिल्ली के तत्वाधान में पटना में भारत रंग महोत्सव के तहत पटना के कालीदास रंगालय में ‘मास्टर क्लास’ का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध गजल गायक, म्युजिक कम्पोजर तथा उप शास्त्रीय संगीत के रचनाकार सीता राम सिंह ने संगीत एवं नाटक प्रेमियों का संगीत की विस्तृत जानकारी दी। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कला और कलाकार हमेषा सासामयिक होत है। उन्होंने मास्टर क्लास में उपस्थित लोगों को संगीत के विभिन्न कलाओं के बारे में बताया। उन्होंने हारमोनियम के माध्यम से संगीत के विभिन्न धुनों की जानकारी दी और बताया कि नाटक में विभिन्न परिस्थितियों में संगीत के अलग अलग धुन बजाए जाते हैं। उन्होंने संगीत की विभिन्न शैलियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। 

एवक प्रष्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कैलाष खेर का गला हाई पिच है, वे लो पिच पर नहीं गा सकते। जबकि अरिजीत सिंह का गला लो पिच है लेकिन वे हाई पिच गा सकते हैं। यह प्रकृति की देन है।

उल्लेखनी है कि सीता राम सिंह ने आकाष्वाणी में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सीताराम सिंह ने 5 वर्ष की आयु में ही बच्चों की तरह खेल खेल में ढोलक, बांसुरी अरैर हारमोनियम स्वतः बजाना शुरू किया। उन्होंने शास्त्रीय विधि से हारमोनियम भी सीखा।

मास्टर क्लास के अंतर्गत सोमवार 18 फरवरी को प्रसिद्ध गयिका श्रीमति शारदा सिंह 3ः30 बजे कालीदास रंगालय में कला प्रेमियों को के अपने संगीत से संबंध में अनुभवों को साझा करेंगी तथा मौजूद लोगें के प्रष्नों का उत्तर देंगी।

0 Response to " भारत रंग महोत्सव के तहत कालीदास रंगालय में ‘मास्टर क्लास’ का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article