*परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने कृषि अनुसंधान परिसर पटना का दौरा किया*

*परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने कृषि अनुसंधान परिसर पटना का दौरा किया*

 

          वर्ष 2023 बैच के परिवीक्षाधीन 08 आई.ए.एस. अधिकारियों ने भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का दौरा किया | इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों, जैसे पोषण वाटिका, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, रेन आउट शेल्टर, पशुधन एवं मात्स्यिकी इकाई का भ्रमण किया | संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय की अध्यक्षता में संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारीगण, संस्थान के सभी प्रभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक उपस्थित थे | डॉ. उपाध्याय ने संस्थान मुख्यालय एवं इसके केन्द्रों की गतिविधियों की प्रस्तुति दी | 


संवाद के दौरान जैविक खेती, प्रोद्योगिकी विकास, ग्राफ्टिंग तकनीक, सूचना तकनीक, मौसम पूर्वानुमान, पशुधन एवं मात्स्यिकी, प्रसार एवं प्रशिक्षण, जेम (GeM), ई-ऑफिस फ़ाइल प्रणाली आदि विभिन्न विषयों में चर्चा हुई | कार्यक्रम में परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारी श्री आदित्य पाण्डेय ने समेकित कृषि प्रणाली मॉडल के बारे में अपने विचार रखे | विदित हो कि इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में किया गया | कार्यक्रम के संचालन में डॉ. मनीषा टम्टा, वैज्ञानिक, श्री संजय राजपूत, तकनीकी अधिकारी तथा श्री उमेश कुमार मिश्र, हिंदी अनुवादक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा |

0 Response to "*परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने कृषि अनुसंधान परिसर पटना का दौरा किया* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article