बिहार के खिलाड़ियों  की चैंपियनशिप  में दावेदारी बरकरार

बिहार के खिलाड़ियों की चैंपियनशिप में दावेदारी बरकरार


बिहार खेल प्राधिकरण एवं  बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वाधान में   ज्ञान भवन में आयोजित हो रहे 12वीं नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप  2024  में  ऐसा देखा जा रहा है ,नादान उम्र में शतरंज की चालों  से ऐसी विसात बिछा रहे मानो भविष्य में कितने ग्रैंडमास्टर बन इस बिहार की धरती से निकल पूरे देश और दुनिया को अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने के लिए तत्पर हो।आज प्रतियोगिता के दौरान  प्रशासनिक सेवा के  वरीय अधिकारी श्री विनोद गुंजियाल  के द्वारा आज के चक्र की आगाज की गई ,तथा अपना भाव प्रकट करते हुए सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।                          सातवें चक्र के बाद के परिणाम*                                                अंडर 17 ओपन

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु के साधु शरण आर  ने दिल्ली के दक्ष गोयल को निम्जो इंडियन ओपनिंग डिफेंस में कड़ी शिकस्त दी।

अंडर 17 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की सिंधु श्री के ने हरियाणा की राधिका शर्मा को  शिशिलियन  डिफेंस में मात दी।

अंडर 15 ओपन

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के अर्णव अग्रवाल ने तेलंगाना के प्रणय अकोला को बराबरी पर रोका।

अंडर 15 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए दिल्ली की आद्या गुप्ता ने  तेलंगाना की गड़े शरण्या को पेट्रोफ डिफेंस में मात दी। 

अंडर 13 ओपन

प्रथम बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए यूनेश ए ने दिल्ली के वंदन अलंकार सवाई को   राई  लोपेज में शिकस्त दी।

अंडर 13 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की निवेदिता वी सी ने  केरल  के  अमिया ए आर को बराबरी पर रोका।

अंडर 11 ओपन

प्रथम बोर्ड पर काले  मोहरों से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के  अंडाला माला हेमल  वर्षण व राजस्थान के रिशेंजीलोवा के बीच बराबरी पर बाजी छूटी।

अंडर 11 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए कर्नाटक की प्रतीति बरदोलोई ने गुजरात की यति अग्रवाल को  शिशिलियन ओपनिंग के साथ खेलते हुए मात दी।

अंडर 9 ओपन

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के ओशिक मंडल ने  बंगाल के मनीष साबरतो को बराबरी पर रोका

अंडर 9 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर सफेद  मोहरों से खेलते हुए केरल की डी वी विजेश  ने राजस्थान  की  कियाना परिहार को इंग्लिश ओपनिंग में  अपने जाल में फंसा कर करी शिकस्त दी।

अंडर 7 ओपन

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए  उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह ने इंग्लिश ओपनिंग में  वेस्ट बंगाल के आराध्या  गुइन को मात दी।

अंडर 7 गर्ल्स

प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की सुकृति रिया एस ने असम की अदरीजा कलिता को पेट्रोफ में हराया।

सातवें चक्र के समाप्ति के बाद टॉप बोर्ड के  परिणाम इस प्रकार है (standing)**

अंडर 17 ओपन

शाधुरशान आर तमिलनाडु =6.5अंक

अंडर 17 गर्ल्स

सिंधु श्री के तमिलनाडु=06अंक

अंडर 15 ओपन

अर्णव अग्रवाल उत्तर प्रदेश = 6.5 अंक

अंडर 15 गर्ल्स

थीफिगा के  पी =06 अंक

अंडर 13 ओपन

यूनेश ए कर्नाटका =06 अंक और मोहम्मद रेयान बिहार =06अंक

अंडर 13 गर्ल्स

निवेदिता वी  सी तमिलनाडु =06अंक

अंडर 11 ओपन

अंडाला माला हेमल वर्षण आंध्र प्रदेश =6.5 अंक

अंडर 11 गर्ल्स

प्रतीति बोरदोलोई कर्नाटक  =6.5 अंक

अंडर 9 ओपन

ओशिक मंडल पश्चिम बंगाल =6.5 अंक

अंडर 9 गर्ल्स

डी वी विजेश  केरल=07अंक

अंडर 07 शिवाय सिंह उत्तरप्रदेश=06 अंक

अंडर 07गर्ल्स

सुकृति रिया एस तमिलनाडु=07

*कल प्रतियोगिता के पांचवे दिन अंतिम चक्र की बाजी खेली जाएगी ।इसकी जानकारी प्रतियोगिता के निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार ने दी।*

0 Response to " बिहार के खिलाड़ियों की चैंपियनशिप में दावेदारी बरकरार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article