
*कर्पूरी जयंती शताबदी समारोह में हजारों की संख्या में भाग लेंगे अल्पसंख्यकः सलीम परवेज*
5, विद्यापति मार्ग में लोगों के ठहरने एवं खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था
पटना, 23 जनवरी 2024ः बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज ने कहा है कि कल 24 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आहवान् पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती शताब्दी समारोह में पटना के वेटनरी कॉलेज में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाग लेंगे।
वे आज बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयंती शताब्दी समारोह में आने वाले अल्पसंख्यकों के लिए 5 विद्यापति मार्ग में उनके रात्रि विश्राम तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। ठंड से बचाव के भी उपाय किए गए हैं। साथ चलंत शौचालय की भी व्यवस्था है।
श्री सलीम परवेज ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर आरक्षण के जनक हैं। उनका कहना था कि जिस प्रकार सूर्य की रौशनी सब तक पहुंचती है उसी प्रकार सभी को शिक्षा का समान अधिकार है।
उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना जरूरी है।
इस अवसर पर माले के विधायक महबूब आलम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने केवल बिहार के बल्कि पूरे भारत के जन नायक रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर ने शिक्षा का अलख जगाया। वे जब मुख्यमंत्री बने तो मिडिल तक शिक्षा मुफ्त की व्यवस्था की फिर मैट्रिक तक की शिक्षा निःशुल्क किया। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की गई।
इस अवसर पर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बब्लू मासूमी, शगुफ्ता परवीन, साबिर सिद्दीकी, अशरफ अंसारी, गुलाम गौस राईन, रेयाज दानिश आदि भी मौजूद थे।
0 Response to " *कर्पूरी जयंती शताबदी समारोह में हजारों की संख्या में भाग लेंगे अल्पसंख्यकः सलीम परवेज*"
एक टिप्पणी भेजें