
*फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार संजीव सिंह का कभी नहीं रहा है पार्टी से नाता: कांग्रेस*
*बिहार कांग्रेस के कभी सदस्य नहीं रहें हैं संजीव कुमार सिंह : कांग्रेस*
*स्वयं को कांग्रेस नेता बताने वाले ठग का नहीं है पार्टी से कोई नाता: कांग्रेस*
*पटना, 08 जनवरी, 24*
राजधानी की सड़कों पर खुद को कभी मुख्यमंत्री तो कभी प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बताने वाले भागलपुर निवासी ठगी के मामले में गिरफ्तार तथाकथित कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह को लेकर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया है कि इस शख्स का पार्टी से कोई नाता नहीं रहा है और ये स्वयंभू नेता खुद के पोस्टर पर कांग्रेस पार्टी का लोगो लगाकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पार्टी ने इस सिरफिरे व्यक्ति को पार्टी का नाम नहीं इस्तेमाल करने की चेतावनी प्रेस के माध्यम से दे चुकी थी। इस व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और इसके सिरफिरी हरकतों से पार्टी के छवि को नाहक पूर्व में भी नुकसान पहुंचा है।
अपने प्रेस बयान में बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि कथित कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह न तो पार्टी के प्राथमिक सदस्य है और न ही कोई पदाधिकारी। ऐसे में उनका नाम कांग्रेस पार्टी से जोड़कर दिखाना पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।
0 Response to " *फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार संजीव सिंह का कभी नहीं रहा है पार्टी से नाता: कांग्रेस*"
एक टिप्पणी भेजें