
*मानव अधिकार रक्षक ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोगों की इस्तीफा ली*
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 27 जनवरी ::
मानव अधिकार रक्षक ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, पटना जिला अध्यक्ष, महासचिव सहित सात सदस्यों की इस्तीफा स्वीकृत कर दी है। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से चेतन थिरानी, पटना, जिला अध्यक्ष पुजा सिन्हा, पटना जिला महासचिव (अनुसूची जाति एवम जनजाति) आशा देवी, पटना जिला सदस्य राजेन्द्र प्रसाद, रश्मि सिन्हा, सरिता सिंह, गीता प्रसाद, धनंजय सिंह, सूरज सिंह एवम किशन राज ने स्वतः अपने अपने पदों एवम सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनकी इस्तीफा को संस्थापिका रीता सिन्हा ने उच्चस्तरीय बैठक आहूत कर निर्णय लिया है कि चूकि वे लोग अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है, इसलिए सभी लोगों के इस्तीफा को स्वीकार कर लिया जाय। इस प्रकार सभी लोगों का इस्तीफा स्वीकार हो गया है।
उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था से संबंधित सभी तरह की गतिविधि से उन्हें अलग कर दिया गया है। अब वे संस्था में अथवा समाज में मानव अधिकार रक्षक संस्था की ओर से कोई प्रतिनिधित्व या संस्था से संबंधित कार्य करने के लिए अधिकृत नहीं है। यदि इसके बाद भी इनलोगों के द्वारा संस्था से संबंधित गतिविधि किया जाता है तो उसकी जवाबदेही मानव अधिकार रक्षक संस्था की अब नही होगी।
---------
0 Response to "*मानव अधिकार रक्षक ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोगों की इस्तीफा ली* "
एक टिप्पणी भेजें