*भारत में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था - इंजीनीयर मो0 इस्तेयाक अहमद*
नई दिल्ली - राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंच बिहार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनीयर मो0 इस्तेयाक अहमद ने कहा कि भारत में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था| 26 जनवरी के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ था| इसी दिन भारत एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ| साल 1950 में भी इसे 26 जनवरी के दिन इसलिए मनाया गया था, क्योंकि 26 जनवरी, 1929 के दिन ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय स्वराज की घोषणा की थी| यह दिन कई मायनों में ऐतिहासिक है| भारत के संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा था।
इस बार 26 जनवरी 2024 को हम सभी 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाएंगे। भारतीय संविधान लागू होने से पहले इसका इतिहास बहुत कुछ कहता है। यह एक मात्र ऐसा पर्व के रूप में मनाया जाता है जिसमे हिन्दू,मुस्लिम,सीख,ईसाई सभी भारतीय मिलजुल कर एक साथ मनाते है। हमारी अनेकता मे एकता पूरा विश्व देखता है।
आप सभी को इस पवित्र मौके पर हार्दिक शुभ कामनाएं। इसी आशा के साथ देश प्रेम की भावना को साथ लेकर एक साथ मिलकर भारत के प्रगति एवं समृद्धि में अपना योगदान जरूर निभाए।
0 Response to " *भारत में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था - इंजीनीयर मो0 इस्तेयाक अहमद*"
एक टिप्पणी भेजें