बिहार रंग महोत्सव 2024 का आरंभ कठपुतली शैलीरामायण की प्रस्तुति से होगा

बिहार रंग महोत्सव 2024 का आरंभ कठपुतली शैलीरामायण की प्रस्तुति से होगा


पटना : सांस्कृतिक संस्था ‘ इमैजिनेशन ’ ने अपने आगामी पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ‘बिहार रंग महोत्सव: बिहारंगम-2024’ के उपलक्ष्य में शनिवार को मीडिया संवाद का आयोजन आईएमए हॉल, गाँधी मैदान में किया। इस बार यह महोत्सव 28 जनवरी से 01 फरवरी, 2024 तक प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर, पटना में आयोजित होगा। बिहार रंग महोत्सव-2024 का उदघाटन बिहार के माननीय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश शर्मा, एमडी, अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स, रविशंकर प्रसाद, सांसद एवं पूर्व मंत्री (भारत सरकार), प्रो० तपन कुमार शांडिल्य, कुलपति, डॉ० शयामा प्रसाद मुख़र्जी यूनिवर्सिटी, रांची, प्रो० संतोष कुमार, आदि मौजूद रहेंगे। बिहार रंग महोत्सव का 8वां संस्करण संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार), कला, संस्कृति एवं युवा विभाग (बिहार सरकार) एवं अरिस्टो फार्मास्यूटिकल की सीएसआर इकाई, एरिश्मा चैरिटेबल ट्रस्ट (मुंबई), कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) के महत्वपूर्ण सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर इमैजिनेशन संस्था के सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि बिहारंगम नाट्य महोत्सव बिहार का एक प्रसिद्ध नाट्य महोत्सव है जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार आकर अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस बार महोत्सव में दर्शकों को विश्व स्तरीय प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी जैसे लिटिल बैले ट्रुप के कलाकार कठपुतली शैली में रामायण की प्रस्तुति देंगे और रंग विदूषक के कलाकार क्लाउन शैली में लोगों को नाटक दिखाएंगे। इमैजिनेशन संस्था के संरक्षक विनोद कुमार अनुपम ने बताया कि इस बार के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन बिहार की माटी में जन्मे अरिस्टो फार्मास्यूटिकल के संस्थापक, समाजसेवी डॉ० महेंद्र प्रसाद उर्फ़ किंग महेंद्र को समर्पित किया जा रहा है। इस अवसर पर अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स बिहार रीजन के सीएसआर हेड राहुल कुमार सिंह व भाजपा बिहार प्रदेश के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने भी प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। विदित हो कि महोत्सव में रंगशाला के बाहरी परिसर में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर आईआईटी पटना के ड्रामेटिक्स सोसाइटी, आशा छपरा, दी आर्ट मेकर, क्षितिज ग्रुप आदि द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा। साथ ही शिव स्तुति, झिझिया एवं जट जटिन, रंग संगीत, गंगा एक रिश्ता, कबीर वाणी जैसी मनभावन प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।

0 Response to " बिहार रंग महोत्सव 2024 का आरंभ कठपुतली शैलीरामायण की प्रस्तुति से होगा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article